{"_id":"69e606e03de62db93f0dc09b","slug":"players-practicing-for-mahamana-league-3-0-at-bhu-amphitheatre-ground-in-varanasi-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: बास्केट से ऊंचे हौसले... महामना लीग 3.0 के लिए 150 से ज्यादा खिलाड़ी बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: बास्केट से ऊंचे हौसले... महामना लीग 3.0 के लिए 150 से ज्यादा खिलाड़ी बहा रहे पसीना
अनुराग शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: 29 अप्रैल से 2 मई तक बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर अंडर 17 बालक बालिका वर्ग की महामना लीग 3.0 प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए 150 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
अभ्यास करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिगरा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में रोजाना 150 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हुए हैं। ये खिलाड़ी 29 अप्रैल से 2 मई तक बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर होने वाली महामना लीग 3.0 अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुबह- शाम अभ्यास कर रहे हैं।
Trending Videos
खिलाड़ियों को बास्केटबॉल सिखाने वाले कोच आशीष दुबे ने बताया कि तीन बैच में 8 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को ड्रिबलिंग, डायरेक्शन ऑफ चेंज और लैप शॉट का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएचयू में होने वाली महामना लीग में खेलने के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से टीम में चयनित खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए भेजा जाएगा। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में स्कूली नेशनल, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल सुविधाएं बढ़ीं, एक और कोर्ट की जरूरत
बास्केटबॉल कोच आशीष दुबे ने बताया की बीते कुछ समय से भाजपा सरकार के खेलो इंडिया अभियान से खेलों को बढ़ावा मिला है। बास्केटबॉल खिलाड़ियों को भी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों की अधिकता और बास्केटबॉल के प्रति लोकप्रियता बढ़ने के कारण सिगरा का एक बास्केटबॉल कोर्ट काफी नहीं है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कम से कम एक और कोर्ट की जरूरत है।
दूरी नहीं बन रही बाधा, लड़कियां भी पीछे नहीं
शिवपुर की प्रियांजलि चौबे बीते 6 साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। कई किलोमीटर की यात्रा कर वह रोजाना सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करने आती हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बनाई। इसके अलावा वह सीनियर नेशनल शिविर का भी हिस्सा बन चुकी हैं। प्रियांजलि बास्केटबॉल के अलावा हैंडबॉल और एथलेटिक्स में भी चैंपियन रह चुकी हैं।
लमही की रहने वाली आकांक्षा भी पिछले 2 साल से लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना बास्केटबॉल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। इन्होंने भी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में अपना शानदार खेल दिखाया है।
इसे भी पढ़ें; UP: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- बाबा विश्वनाथ के बगल में जो कलंक लगा है वहां जल्द अभिषेक होगा, भगवा लहरेगा
शिवपुर की रहने वाली नैंसी पिछले दो साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता, बिहार में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।
भोजूबीर के रहने वाले आदित्य 11वीं कक्षा के छात्र हैं। वह पिछले 4 साल से बास्केटबॉल खेल रहे हैं। स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और अंडर 14 टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। लीग में शामिल होने के लिए लगातार सिगरा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।