सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi spent 40 minutes, more than the protocol, with Baba Vishwanath and devotees.

Varanasi: पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से भी 40 मिनट ज्यादा समय बाबा विश्वनाथ और भक्तों के साथ बिताया, भव्य स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
सार

उनके धाम में प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों के शंखों की ध्वनि और 22 डमरूओं का नाद गूंजा। 11 पुजारियों की शिव स्तुति से पीएम मोदी का स्वागत हुआ जिनमें तमिल ब्राह्मण शामिल थे।

PM Modi spent 40 minutes, more than the protocol, with Baba Vishwanath and devotees.
PM Narendra Modi - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 महीने बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और प्रोटोकॉल से 40 मिनट ज्यादा 65 मिनट तक बाबा के धाम में पूजा-पाठ में समय बिताया। उनके धाम में प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों के शंखों की ध्वनि और 22 डमरूओं का नाद गूंजा। 11 पुजारियों की शिव स्तुति से पीएम मोदी का स्वागत हुआ जिनमें तमिल ब्राह्मण शामिल थे। गर्भगृह में 16 उपचारों वाला षोडशोपचार अनुष्ठान करीब 15 मिनट तक चला।

Trending Videos


बाहर निकले तो नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया जिसे पीएम ने दोनों हाथ से उठाकर श्रद्धालुओं की तरफ दिखाया। इस दौरान उन्हें मंदिर की प्रतिकृतियां दी गईं और अंग वस्त्रम भी पहनाए गए। पूजा के बाद पीएम मोदी ने कॉरिडोर में मौजूद विग्रहों, छोटे मंदिरों और प्रतिमाओं को देखा और उनकी जानकारी ली। फिर गंगा द्वार से होते हुए ललिता घाट की ओर तक गए। उन्होंने मां गंगा के दर्शन कर घाट और नावों पर बैठे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नपूर्णा मंदिर सहित बाकी मंदिरों का बेहतर विकास हो
पीएम मोदी ने धाम स्थित अन्नपूर्णा मंदिर की बेहतरी के साथ ही काशी के बाकी मंदिरों की सुविधाओं को उच्च स्तरीय रखने के भी निर्देश दिए।

पीएम के शतायु होने के लिए की गई शिव की आराधना
पीएम मोदी के गेट नंबर चार से प्रवेश करते ही 151 ब्राह्मणों ने शंख बजाकर स्वागत किया। प्रवेश करते ही तमिल ब्राह्मण पंडित वेंकट रमन घनपाठी के नेतृत्व में 11 पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव की स्तुति और महामृत्यंजय मंत्र पढ़ा। षोडशोपचार के बाद इन्हीं 11 ब्राह्मणों द्वारा पीएम मोदी के आरोग्य, स्वस्थ और शतायु रहने के लिए शतमानं भवति (आशीर्वाद मंत्र) का घनपाठ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed