सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner said CCTV cameras should be installed in all school college hostel and coaching institute

Varanasi News: पुलिस आयुक्त बोले- सभी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में लगें सीसी कैमरे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 26 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए कहा कि महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

Police Commissioner said CCTV cameras should be installed in all school college hostel and coaching institute
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को रोहनिया स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा या अन्य महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के साथ प्रत्येक सप्ताह संबंधित महिला से संपर्क किया जाए और फीडबैक के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान और हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे और शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया। 

Trending Videos

 
मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त कर्मचारी एंटीरोमियों स्क्वाड के रूप में कार्य करते हुए स्कूल और कोचिंग के बाहर खड़े असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे। पुलिस आयुक्त ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए कहा कि महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपराध से संबंधित छोटे प्रकरणों की विवेचना 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी महिला संबंधी प्रकरण में तुरंत गुमशुदगी/एफआईआर दर्ज करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें; CM Yogi Visit: काशी आ रहे सीएम योगी, डोमरी में एक घंटे में होगा तीन लाख पौधरोपण, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

साथ ही, शिकायत दर्ज करने में देरी, टालमटोल या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। महिला अपराध और बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में 100% एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed