सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajat secured first place in the race held on World Sports Day.

Varanasi News: विश्व खेल दिवस पर हुई दौड़ में रजत ने हासिल किया पहला स्थान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rajat secured first place in the race held on World Sports Day.
विश्व खेल दिवस पर परमानंदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विश्व खेल दिवस पर सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें रजत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रशांत कुमार सिंह दूसरे और सुनील कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि हर वर्ष 6 अप्रैल को विश्व खेल दिवस मनाया जाता है। यह केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि आधुनिक समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने कहा कि 2026 में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और मानसिक तनाव के बढ़ते प्रभाव के बीच खेलों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना जैसे गुण विकसित करते हैं, जो समाज के विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं के खेलों से दूर होने को चिंता का विषय बताया। विश्व खेल दिवस की शुरुआत 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed