{"_id":"6a50c122eef2d64ec600d1ef","slug":"rapido-driver-accused-of-molesting-and-assaulting-police-officer-daughter-in-varanasi-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: बनारस में पुलिसकर्मी की बेटी से छेड़खानी और मारपीट, रैपिडो चालक पर आरोप; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: बनारस में पुलिसकर्मी की बेटी से छेड़खानी और मारपीट, रैपिडो चालक पर आरोप; दो गिरफ्तार
Fri, 10 Jul 2026 03:23 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:23 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में रैपिडो चालक पर पुलिसकर्मी की बेटी से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के लंका क्षेत्र में रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी और अभद्रता के आरोप में पुलिस ने राहुल यादव समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बीच रैपिडो चालक और उसके साथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसवालों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि युवती ने कैंट से रैपिडो बुक की। रैपिडो चालक निर्धारित रूट से न लाकर दूसरे रूट से लेकर आने लगा। इस बात का जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी चालक उसकी बात नहीं सुन रहा था। युवती ने अपनी लोकेशन शेयर की। मौके पर पिता पहुंचे और आरोपी से पूछताछ का वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर में युवती ने छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया। आरोपी को प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक खुद का पत्रकार बताकर वीडियो बना रहा था और पुलिसवालों को अर्दब में लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
रैपिडो चालक का पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप
वायरल वीडियो में रैपिडो चालक का साथी यह कहता दिख रहा है कि उसका साथी युवती को बुकिंग के बाद गंतव्य तक ले जा रहा था। उसने युवती की सहमति से बीच रास्ते में एक पार्सल ले लिया। रविदास गेट के पास पार्सल देने के दौरान पुलिसकर्मी आए और विवाद करने लगे। युवती के परिजन देरी होने का आरोप लगाकर थप्पड़ मारने लगे। अन्य पुलिसकर्मी ने भी हाथ उठाया।