फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rekha Gupta Birthday visited Vishwanath Dham prayed for prosperity of country and Delhi

CM Rekha Gupta Birthday: जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना

Sun, 19 Jul 2026 12:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 12:13 PM IST
सार

Varanasi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्मदिन पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देश और दिल्ली की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की बात कही। बाद में लक्ष्मी चाय भंडार पहुंचकर बनारसी स्पेशल चाय का स्वाद लिया और काशीवासियों का आभार जताया।

विज्ञापन
Rekha Gupta Birthday visited Vishwanath Dham prayed for prosperity of country and Delhi
काशी विश्वनाथ धाम में दिल्ली की सीएम रेखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

CM Rekha Gupta Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर देश, दिल्ली और सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन




दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा समस्त देशवासियों और दिल्लीवासियों पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश तथा दिल्ली निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

विज्ञापन

Rekha Gupta Birthday visited Vishwanath Dham prayed for prosperity of country and Delhi
काल भैरव मंदिर के बाहर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता। - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मिले स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए काशीवासियों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि काशी केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा और लोगों का अपनापन हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा।

बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद रेखा गुप्ता वाराणसी के प्रसिद्ध लक्ष्मी चाय भंडार पहुंचीं। वहां उन्होंने बनारस की मशहूर स्पेशल चाय का स्वाद लिया और दुकान संचालक लक्ष्मी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही चाय की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किए, गंगा आरती में शामिल हुईं और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed