सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Routes of Several Trains Diverted at Prayagraj Station Due to Yard Remodeling Passengers Face Inconvenience

UP: प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग की वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों को परेशानी; समय पर भी असर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Railway News: रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Routes of Several Trains Diverted at Prayagraj Station Due to Yard Remodeling Passengers Face Inconvenience
कई ट्रेनों के रूट बदले। - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य कराए जाने के चलते वाराणसी और बनारस होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों का ठहराव भी प्रभावित हुआ है।

Trending Videos


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन के बीच 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना एक्सप्रेस को बनारस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं, 22 और 25 अप्रैल को यही ट्रेन बक्सर और बिहटा स्टेशनों के बीच 30 मिनट नियंत्रित गति से चलाई जाएगी, जिससे इसके समय पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

इसके अलावा, 24 अप्रैल को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जंक्शन-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलेगी, लेकिन इस दौरान बनारस स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी तरह 29 अप्रैल को दरभंगा से चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय भी लिया है। चंडीगढ़ और हावड़ा के बीच वाया वाराणसी एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04516 चंडीगढ़-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल को रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। वहीं, 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 27 अप्रैल को सुबह 8:05 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:23 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed