सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salon worker died of electrocution family devastated in varanasi

करंट लगने से शख्स की मौत: महिला का उजड़ गया सुहाग, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास इंटर कॉलेज के नजदीक परमानंदपुर में करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Salon worker died of electrocution family devastated in varanasi
मृतक सोनू शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास इंटर कॉलेज के नजदीक परमानंदपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक सोनू शर्मा की मौत हो गई। सोनू शर्मा परमानंदपुर का निवासी था और पेशे से सैलून (नाई की दुकान) में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।



मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे सोनू शर्मा अपने घर पर बिजली का कोई बोर्ड बना रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही चीखने की आवाज आई। यह सुनकर पत्नी प्रीति भागकर मौके पर पहुंची। पति को करंट से झुलसता देख वह भी चीखने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सोनू को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तंबाकू चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, 4.83 क्विंटल तंबाकू बरामद

सोनू शर्मा की असमय मृत्यु ने उनके हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया। सोनू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक भाई राजू है। सोनू अपने पीछे पत्नी प्रीति और दो मासूम बेटों कार्तिक (8 वर्ष) और अंशु (4 वर्ष) को छोड़ गया है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण दोनों मासूम बच्चे भी सहमे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed