{"_id":"699ee4b78483ac176905c81d","slug":"shankaracharya-swami-avimukteshwarananda-held-press-conference-at-vidya-math-in-varanasi-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ऐसी कौन सी जांच होती है, जिसमें शिकायकर्ता साथ हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ऐसी कौन सी जांच होती है, जिसमें शिकायकर्ता साथ हो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसी कौन सी जांच होती है, जिसमें शिकायतकर्ता को साथ रखा जाए। इसका मतलब जैसे पुलिस के ये प्रवक्ता हों।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो शिकायतकर्ता हैं वो हर जगह पुलिस के साथ हैं। ऐसी कौन सी जांच होती है, जिसमें शिकायकर्ता को साथ में रखा जाता है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि एक पत्रकार का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने एक बड़ी खबर दिखाई है। एक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जो एक व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट है। इस ग्रुप का नाम न्याय यात्रा रखा गया है। यह ग्रुप शिकायतकर्ता द्वारा बनाया गया है। इसमें सभी काशी मेंबर जुड़े हुए हैं। जो सब लगभग पत्रकार हैं। जो विवेचना चल रही है, उसका समाचार इनकी तरफ से जारी हो रहा है। इसका मतलब कि जैसे पुलिस के ये प्रवक्ता हों। पुलिस जो जांच कर रही है, उसके प्रवक्ता के रूप में ये काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
