{"_id":"6992bb33dde7ba6abd0f300c","slug":"shubham-jaiswal-became-cough-syrup-king-of-sapt-sagar-dawa-mandi-due-to-sp-leader-amit-strength-in-varanasi-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cough Syrup Case: अमित की ताकत के बूते सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना शुभम, वर्चस्व के लिए दिखाई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cough Syrup Case: अमित की ताकत के बूते सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना शुभम, वर्चस्व के लिए दिखाई राह
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: अमित यादव की ताकत के बूते शुभम जायसवाल सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना। धंधे की शुरुआत में शुभम ने निवेशकों को जोड़ा। वहीं अमित यादव ने मैनपावर मुहैया कराया।
कफ सिरप तस्करी का आरोपी अमित यादव और शुभम जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को सिरप का किंग सपा नेता अमित यादव ने बनाया था। 100 युवाओं की टीम के मुखिया अमित यादव की ताकत के बूते ही सप्तसागर दवा मंडी में शुभम को कोई छू भी नहीं सकता था। गुटों में बंटे सप्तसागर दवा मंडी में वर्चस्व के लिए शुभम ने अमित यादव को करोड़ों रुपये की राह दिखाई।
Trending Videos
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत दबंग छवि के कारण सप्तसागर दवा मंडी में गलत होते हुए भी अमित के खिलाफ किसी ने भी मुंह नहीं खोला। धंधे की शुरुआत में शुभम ने निवेशकों को जोड़ा तो अमित यादव ने मैनपावर की व्यवस्था की। अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह एसटीएफ ने प्रशासनिक पैठ में शुभम को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ लखनऊ इकाई की तफ्तीश के अनुसार 100 से अधिक छात्र नेताओं, युवा अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर अमित यादव ने शैली ट्रेडर्स के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। ट्रांसपोर्टरों और दवा कारोबारियों को अधिक मुनाफा का लाभ दिलाकर शुभम के साथ जोड़ता गया। शुभम के पिता भोला के नाम से रांची में रजिस्टर्ड शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप की खरीद बिक्री के लिए डमी डिस्ट्रीब्यूटर्स तक तैयार किए गए।
इसे भी पढ़ें; UP News: आजमगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल पर सूचना आते ही मचा हड़कंप; परिसर में जांच शुरू
पक्के महाल समेत आसपास के क्षेत्रों में 100 लोगों को अमित यादव ने शुभम जायसवाल के साथ जोड़ रखा था। उधर, प्रवर्तन निदेशालय ने भी अमित यादव की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। सपा नेता अमित यादव को एसटीएफ ने लखनऊ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे लखनऊ जेल भेज दिया गया। कफ सिरप के इसी एफआईआर में अमित सिंह टाटा, आलोक सिंह एसटीएफ भी लखनऊ जेल में बंद है। अमित यादव को छुड़ाने के लिए कई अधिवक्ताओं का समूह इकट्ठा था, लेकिन दाल नहीं गल सकी।
शुभम ने पहली बार पांच देशों की यात्रा भी कराई
सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार अमित यादव ने एसटीएफ की पूछताछ में अहम राज उगले। अमित यादव ने बताया कि दो साल में शुभम जायसवाल के साथ जुड़कर दो करोड़ कफ सिरप से कमाए। शुभम जायसवाल के साथ वह दुबई, बैंकाक समेत पांच देशों की यात्रा कर चुका है। शुभम जायसवाल को कफ सिरप बिक्री का आइडिया था, लेकिन सप्तसागर दवा मंडी में खड़े होने की ताकत नहीं थी। अमित ने शुभम को मंडी में ताकत और मजबूती दिलाई। युवाओं की टीम शुभम को ट्रांसफर किया। वहीं छात्र नेता रह चुके अमित सिंह टाटा को शुभम ने जोड़ा। अमित सिंह टाटा ने आलोक सिंह एसटीएफ को शामिल कराया।
अमित ने बताए कई चौंकाने वाले नाम, एसटीएफ करेगी गिरफ्तारी
एसटीएफ के अनुसार, बड़ा गणेश नवापुरा निवासी अमित यादव ने बताया कि युवाओं के अलावा कुछ व्यापारी भी इस खेल में शामिल हैं। एसटीएफ ने कई युवाओं के नाम को चिह्नित किया है। बैंक विवरण समेत अन्य जानकारियां इकट्ठा की जा रही है। आगे भी गिरफ्तारियां संभव है। हालांकि शुभम और अमित जितना बड़ा नाम नहीं होगा। शुभम के बारे में भी एसटीएफ को कई जानकारियां दी हैं। एसटीएफ का दावा है कि जल्द ही शुभम को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अमित यादव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसटीएफ के अनुसार, बड़ा गणेश नवापुरा निवासी अमित यादव ने बताया कि युवाओं के अलावा कुछ व्यापारी भी इस खेल में शामिल हैं। एसटीएफ ने कई युवाओं के नाम को चिह्नित किया है। बैंक विवरण समेत अन्य जानकारियां इकट्ठा की जा रही है। आगे भी गिरफ्तारियां संभव है। हालांकि शुभम और अमित जितना बड़ा नाम नहीं होगा। शुभम के बारे में भी एसटीएफ को कई जानकारियां दी हैं। एसटीएफ का दावा है कि जल्द ही शुभम को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अमित यादव के खिलाफ कार्रवाई होगी।