{"_id":"69e718cd0a2e4eb9e401bce3","slug":"six-lane-swimming-pool-for-school-children-will-be-built-at-parmanandpur-mini-stadium-in-varanasi-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमानंदपुर मिनी स्टेडियम: स्कूली बच्चों के लिए बनेगा छह लेन का स्वीमिंग पूल, तैराकी सीखने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम: स्कूली बच्चों के लिए बनेगा छह लेन का स्वीमिंग पूल, तैराकी सीखने का मिलेगा मौका
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। इससे वाराणसी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को स्वीमिंग कर तैराकी सीखने का मौका मिलेगा।
स्वीमिंग पूल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में स्कूली बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। 20 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस पुल की गहराई दो मीटर तक होगी। इसमें कुल छह लेन होंगी। इससे वाराणसी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को स्वीमिंग कर तैराकी सीखने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। अभी पुल निर्माण का 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। बहुत जल्द पुल बनकर तैयार हो जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में स्वीमिंग पूल न होने से लोगों को प्रशिक्षण का मौका नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: इंडस्ट्रीज की जरूरतों के अनुसार रिसर्च करेंगे बीटेक छात्र, एक करोड़ के फंड से मिलेगी सहायता
सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता
डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस स्वीमिंग पूल में सब जूनियर और जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। दिल्ली की एक कंपनी परामर्शदाता है। जमीन को समतल करने का काम शुरू हो चुका है। इसी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम से तीन अंतरराष्ट्रीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ी निकल चुकी हैं। हॉकी, रग्बी, हैंडबॉल और मार्शल आर्ट जैसे खेल में 12 बालक बालिका नेशनल खेल चुके हैं।

कमेंट
कमेंट X