सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart zoo in Sarnath of Varanasi butterfly park and aquarium will be built and AI cameras will be installed

Model Zoo in Varanasi: सारनाथ में बनेगा स्मार्ट जू, बटरफ्लाई पार्क-एक्वेरियम, एआई कैमरे लगेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सारनाथ में स्मार्ट जू बनेगा। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बटरफ्लाई पार्क-एक्वेरियम और एआई कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

smart zoo in Sarnath of Varanasi butterfly park and aquarium will be built and AI cameras will be installed
चिड़ियाघर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में सारनाथ स्थित मिनी जू की सूरत अब बदलने वाली है। वन विभाग इसे प्रदेश के मॉडल चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने जा रहा है। वर्तमान में 2.5 लाख पर्यटकों के फुटफॉल और 50 लाख रुपये के राजस्व वाले इस जू में अब जानवरों को प्राकृतिक बाड़ों में रखा जाएगा। आधुनिक अस्पताल, प्रजनन केंद्र और एआई कैमरों जैसी सुविधाओं के साथ-साथ यहां बच्चों के लिए बटरफ्लाई पार्क और एक्वेरियम का भी निर्माण होगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Trending Videos


यहां जानवरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां जानवरों को पिंजरों के बजाय ऐसे बाड़ों में रखा जाएगा, जहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण जैसा महसूस हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे का होगा मेजर अपग्रेड, आठ घंटे तक विमान संचालन पर रोक

इसके अलावा पर्यटकों को भी ऐसा अनुभव कराया जाएगा, जैसे वे इन पशु-पक्षियों के बीच से होकर गुजर रहे हों। चिड़ियाघर परिसर में ही पशु-पक्षियों के लिए एक उन्नत अस्पताल, ऑपरेशन थियेटर और पोस्टमार्टम रूम मौजूद होगा।  

क्या बोले अधिकारी
पर्यटकों की संख्या और राजस्व में में वृद्धि को देखते हुए हम बुनियादी ढांचे को पूरी तरह डिजिटल कर रहे हैं। क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन बुकिंग और एआई कैमरों से निगरानी न केवल प्राणियों की सुरक्षा भी करेगी। पूरी परियोजना पर्यटकों का समय बचाएगी, बल्कि मूक के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। -बी. शिवशंकर, प्रभागीय वन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed