पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP chief attacked BJP government over Ram Mandir, corruption, law and order panchayat elections

UP: 'राम कभी माफ नहीं करेंगे', अखिलेश यादव ने किया सियासी तंज; भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

Azamgarh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान राम कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
SP chief attacked BJP government over Ram Mandir, corruption, law and order panchayat elections
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में दान सामग्री के कथित गायब होने के मामले में सरकार ने एसआईटी तो गठित की, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच रिपोर्ट किसे सौंपी गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे लोगों तक सीमित रही, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची। उक्त बातें शनिवार को पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सबसे अधिक दौरे करने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनका सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि उन्हें राम मंदिर में कथित चंदा और दान सामग्री चोरी की जानकारी तक नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर यह स्थिति है तो प्रदेश के थानों, तहसीलों और अस्पतालों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, थानों और तहसीलों में लोगों को न्याय पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है और इसका जवाब उसे जनता को देना होगा। 

सपा प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और अन्य कीमती वस्तुएं दान की थीं। उन दान सामग्रियों के कथित रूप से गायब होने का मामला केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से देश-दुनिया में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

चुनावी मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करती है, लेकिन समय पर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है। यदि सरकार एक साथ चुनाव कराने की बात करती है तो स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देरी क्यों हो रही है, इसका जवाब देना चाहिए। 

भाजपा की चुनावी जीतों का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी को डरा नहीं रहे हैं, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों के प्रति आगाह कर रहे हैं। यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया तो भविष्य में लोगों के मतदान के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है। 

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, विश्वस्तरीय सड़कें और हाईवे बनाए जाएंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार और कारोबार करते हैं। बाहर रहने वाले लोग विकसित क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के बीच का अंतर अच्छी तरह समझते हैं। 

समाजवादी पार्टी उस अंतर को समाप्त कर प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर ले जाने का काम करेगी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

भाजपा के लिए धन पहले और धर्म बाद में
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन पहले और धर्म बाद में है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में कथित दान सामग्री चोरी के मामले ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है और सरकार को मजबूर होकर जांच समिति गठित करनी पड़ी। 

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में एनकाउंटर, लोकतंत्र, अयोध्या के विकास, प्रशासनिक जवाबदेही और विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उत्तर प्रदेश में हाल के एनकाउंटर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी पीड़ित परिवार की बहन संतुष्ट नहीं है तो इसका मतलब है कि सरकार पर लोगों का भरोसा नहीं बचा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबदबा कायम करने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इस बयान पर कि वह मुस्लिम समाज के मुद्दों पर चुप रहते हैं, अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कब और किस मुद्दे पर बोलना है। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर और अधिक खतरा बढ़ जाएगा। आजमगढ़ में दिशा समिति की बैठक में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना होगा और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। 

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी बार्गेनिंग पावर समाप्त हो चुकी है और अब वह वही बयान देते हैं, जो उनसे कहलवाया जाता है। अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का विकास और तेज गति से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed