फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP National General Secretary Shivpal Yadav said SP will oust BJP from power through PDA campaign in bhadohi

भदोही में शिवपाल यादव: फूल मालाओं से हुआ स्वागत, बोले- पीडीए अभियान से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी सपा

Mon, 20 Jul 2026 07:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

Bhadohi News: वाराणसी से होकर विंध्याचल जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का भदोही में सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाती रही है।

विज्ञापन
SP National General Secretary Shivpal Yadav said SP will oust BJP from power through PDA campaign in bhadohi
भदोही में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को वाराणसी मार्ग से विंध्याचल धाम जाते समय जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समर्थक पहले से ही महाराजगंज व औराई चौराहे पर डटे रहे। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन


सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाती रही है। सपा का पीडीए अभियान आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच रहने व समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि भदोही में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। मौके पर ह्रदयनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, विकास यादव, अंजनी सरोज, अंजनी सरोज, धर्मेन्द्र मिश्रा, लालचंद बिंद, जईम बेग, सलाउद्दीन अंसारी, रोहित दुबे समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed