UP: वाराणसी में बोलीं नेटा डिसूजा- बिल का नहीं, भाजपा की राजनीतिक चाल का किया विरोध, झूठा आरोप लगा रही पार्टी
Varanasi News: कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठन सचिव नेटा डिसूजा ने वाराणसी में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रे के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। भाजपा की आईटी सेल दिन-रात इसी काम में लगी है। जबकि भाजपा अपनी हर नीतियों पर विफल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics: कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठन सचिव नेटा डिसूजा ने कहा कि देश में यह झूठ फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण रोका। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने हर बार इसका समर्थन किया है। हमने सिर्फ भाजपा की राजनीतिक चाल का विरोध किया है।
मंगलवार को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन सचिव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का नारी शक्ति अभियान सिर्फ मंचों और भाषणों तक सीमित है। कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है और हमेशा रहेगी। महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीतिक धोखा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई, मणिपुर में महिलाओं के साथ हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों में सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर जो सच्चाई छिपाई गई, आज हम उसे सामने रख रहे हैं। महिलाओं को अधिकार देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें इंतजार और भ्रम दिया गया है।
गरमाई राजनीति
उन्होंने सीधा सवाल करते हुए कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है, तो महिलाओं को उनका अधिकार अभी तक क्यों नहीं मिला? कहा कि 19 सितंबर 2023 महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश होने के बाद 20 सितंबर को पारित, राज्यसभा से 21 सितंबर को पारित, 28 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 2 साल 6 महीने से ज्यादा समय तक कोई क्रियान्वयन क्यों नहीं हुआ।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और केंद्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी। इसके पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका काशी में पारंपरिक स्वागत किया।
सीएम का बयान देश की विरासत के साथ खिलवाड़ : अजय राय
पश्चिम बंगाल के चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री का ये बयान देश की गौरवशाली विरासत के साथ खिलवाड़ है।
सीएम का दायित्व केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि देश की छवि को मजबूत करना भी है। जब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में जाकर इस प्रकार की गलतियां करते हैं तो इसका असर केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा पर पड़ता है।
राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। कम-से-कम सार्वजनिक मंच पर बोलने से पहले तथ्यों का अध्ययन कर लें, ताकि प्रदेश और देश दोनों की गरिमा बनी रहे। कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ खड़ी रही है और आगे भी इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री को अध्ययन की अति आवश्यकता है।

कमेंट
कमेंट X