सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special Train to Run via Varanasi to Bandra Starting April 4 Additional Coaches Added to Mahakal Express

Railways: चार अप्रैल से वाराणसी होकर बांद्रा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, महकाल एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: चार अप्रैल से स्पेशल ट्रेन वाराणसी होकर बांद्रा तक चलेगी। वहीं तीन अप्रैल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए भी स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। उधर, महकाल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे। 

Special Train to Run via Varanasi to Bandra Starting April 4 Additional Coaches Added to Mahakal Express
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई, बड़ोदरा, बांद्रा आदि जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत होगी। इसमें आजमगढ़ से बांद्रा तक जाने वाली विशेष ट्रेन वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी। इसके अलावा बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक भी विशेष ट्रेन चलेगी।

Trending Videos


रेल प्रशासन की ओर से 05183/05184 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचलन आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस तक 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार, बान्द्रा टर्मिनस से 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार को किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05183 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से हर शनिवार को आजमगढ़ से रात 11.15 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद होते हुए दूसरे दिन मऊ रात 12.35 बजे पहुंचेगी। यहां से औंड़िहार, वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 2.20 बजे, बनारस स्टेशन पर 2.45 बजे आएगी। इसके बाद ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, टूण्डला, आगरा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 8.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में 05184 बान्द्रा टर्मिनस–आजमगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से हर सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर 3.145 बजे, वाराणसी पर 4.05 बजे पहुंचेगी। यहां से औड़िहार, मऊ होते हुए आजमगढ़ रात 8.10 बजे पहुंचेगी। 

इसके अलावा ट्रेन नंबर 01074 बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक और 17 अप्रैल से 2 मई तक हर शुक्रवार, शनिवार को सुबह 5.30 बजे बनारस स्टेशन से चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शनिवार/रविवार को शाम 4.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 

वापसी में 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस आने वाली ट्रेन 1 अप्रैल से 9 अप्रैल, 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर बुधवार, बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे चलकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार/शुक्रवार को रात 11.30 बजे बनार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

महकाल एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन नंबर 20413 महाकाल एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी से इंदौर जाने वाली ट्रेन नंबर 20413 महाकाल एक्सप्रेस में 31 मार्च, 7 अप्रैल को वाराणसी से 3ई श्रेणी में दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे यात्रा के दौरान अधिक सुविधा एवं बेहतर सीट उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed