फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports 279 athletes weighed in for school karate girls won bouts by landing kicks in Varanasi

Sports: स्कूली कराटे के लिए 279 खिलाड़ियों ने कराया वजन, बालिकाओं ने किक मारकर जीते मुकाबले

Wed, 12 Aug 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 12 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

Varanasi News: माध्यमिक स्कूली खेलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी में शुरू हुई। मंगलवार को बाल-बालिका वर्ग में 279 खिलाड़ियों ने वजन कराया।

विज्ञापन
Sports 279 athletes weighed in for school karate girls won bouts by landing kicks in Varanasi
बंगाल इंटर कॉलेज में कराटे में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक स्कूली खेलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार सुबह से शाम चार बजे तक सोनारपुरा स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में खेली गई। इसमें पहले दिन सुबह आठ बजे से बाल-बालिका वर्ग में 279 खिलाड़ियों ने वजन कराया। पहले दिन सिर्फ बालिका वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिकाओं ने किक मारकर और अटैक कर कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों के अधिक संख्या में पहुंचने से पहले दिन सिर्फ बालिका वर्ग का मैच हो सका। आयोजन सचिव खेल शिक्षक मेजर विमल राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 80 स्कूलों के 279 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 150 बालिका और 129 बालक वर्ग में खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेशमणि पांडेय ने किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को बालक वर्ग के तीनों वर्ग की प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से 12 बजे तक कराई जाएगी। यह प्रतियोगिता जिला कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी की देखरेख में कराई गई। संचालन मेजर विमल राय, धन्यवाद ज्ञापन उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र जायसवाल ने दिया। मौके पर खेल शिक्षिका कामिनी, संयुक्ता, देवेंद्र गोस्वामी, डॉ सुशील भारती, विवेक सिंह, रोशनलाल कन्नोजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कराई गई मंडलीय कराटे प्रतियोगिता 
आयोजकों के अनुसार बालक वर्ग के मुकाबलों के बाद 70वें माध्यमिक स्कूली खेलों में मंडलीय कराटे दोपहर बाद शुरू कराई गई। इसमें वाराणसी मंडल से संबंधित जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी के कराटे खिलाड़ी काता और कुमिते में खेला। बालक-बालिका दोनों वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता 12 बजे से खेली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed