{"_id":"6981ad946c626e7e4e076350","slug":"sports-news-in-varanasi-wrestling-championship-10-girls-and-20-boys-will-participate-in-baniapur-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: 10 बालिका और 20 बालक बनियापुर अखाड़े में दिखाएंगे दमखम, पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: 10 बालिका और 20 बालक बनियापुर अखाड़े में दिखाएंगे दमखम, पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बनियापुर अखाड़े में 10 बालिका और 20 बालक दमखम दिखाएंगे। प्रदेश के एक जिले से बालिका वर्ग में 10, बालक वर्ग के ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल में 10-10 कुल 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सिगरा स्टेडियम में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी कुश्ती संघ और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से प्रादेशिक सब जूनियर बालक-बालिका कुश्ती चैंपियनशिप बनियापुर के स्वर्गीय केदार पहलवान व्यायामशाला में खेली जाएगी। इसमें 30 मैच ऑफिशियल प्रतियोगिता कराएंगे व कुल 250 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रदेश में पहली बार तीन मैट पर कुश्ती और एक मैट वार्मअप के लिए लगाया जाएगा। प्रदेश के एक जिले से बालिका वर्ग में 10, बालक वर्ग के ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल में 10-10 कुल 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Trending Videos
10वें ड्रीम कप ताइक्वांडो में काशी के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीता
सीबीएसई स्कूल की 10वीं ड्रीम कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता नोएडा में सेंट फ्रांसिस स्कूल में खेली गई। इसमें वाराणसी डुओ स्पोर्ट एकेडमी के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीता। इसमें चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण, तीन ने रजत और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नव्या चौरसिया, सभ्यता श्रीवास्तव, आदित्य दवे और प्रियांश निगम ने स्वर्ण पदक जबकि नैतिक प्रजापति, अनुष्का शर्मा और अरुण दुबे ने रजत पदक के अलावा मो. यूसुफ अली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। निर्णायक वाराणसी के उमेश केशरी रहे। विजेता खिलाड़ियों को एकेडमी के प्रबंधक सौरभ जयसवाल, कोच अमन कुमार वर्मा, अमित जायसवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाई ब्रेकर में विवेक एकेडमी 3-2 से जीती
ओलंपियन विवेक सिंह की स्मृति में सोमवार को लालपुर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी खेली गई। इसमें बालक-बालिका वर्ग के दो मुकाबले हुए। पहला मैच विवेक एकेडमी और विकास स्कूल की मिक्स टीम के बीच खेला गया। इसमें विवेक एकेडमी की टीम ने 4-2 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बनारस होस्टल और विवेक अकादमी के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें 3-3 के स्कोर से बराबरी पर रही। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें विवेक एकेडमी की टीम 3-2 से जीतने में कामयाब रही।
कराटे बेल्ट परीक्षा में 253 खिलाड़ी पास
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से सोमवार को लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर स्कूल में कराटे बेल्ट परीक्षा में 287 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें से 253 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा पास की। संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो और महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा उपाध्याय और मानव एकेडमी के श्वेत प्रकाश यादव ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कोच आरती रावत ने येलो बेल्ट में 83, ऑरेंज बेल्ट में 59 , ग्रीन बेल्ट में 39, ब्लू बेल्ट में 30, पर्पल बेल्ट में 11, ब्राउन बेल्ट में 26, प्री ब्लैक बेल्ट में 5 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए।

रायफल क्लब शूटिंग रेंज में मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू, दो साल बाद भी कोच नहीं
प्रदेश का पहला बहुमंजिला अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज कैंटोनमेंट में बनकर तैयार है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शूटिंग रेंज में अत्याधुनिक स्वाचित टार्गेट मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शूटिंग रेंज उद्घाटन के दो वर्ष बीतने के बावजूद यहां कोच की नियुक्त नहीं हुई है। इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गई है। संचालन कैसे किया जाएगा इसका गाइडलाइन तक नहीं बना है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया मशीन लगाने की प्रक्रिया करने के बाद अन्य जरूरतों पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मशीनें लगने के बाद यहां के खिलाड़ी ओलंपिक मानकों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। शासन की ओर से इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।
उद्घाटन मैच में जगतपुर ने मुगलसराय की टीम को हराया
कपसेठी स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में उदयनाथ सिंह स्मृति क्रिकेट सोमवार उद्घाटन मैच जगतपुर और मुगलसराय रेलवे के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगतपुर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय की टीम पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने किया।

पूजा के 14 अंक से कला संकाय ने एमएमवी को हराया
विश्वविद्यलाय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप सोमवार को एंफीथियेटर मैदान पर शुरू हुई। उद्घाटन मैच में कला संकाय की टीम ने महिला महाविद्यालय की टीम को 25-12 और 25-16 को हरा दिया। इसमें कला संकाय की अटैकर पूजा ने अकेले 14 अंक स्कोर किए। दूसरे मैच में महिला महाविद्यालय की बुलकेश के प्रदर्शन से विधि संकाय को 25-9 और 25-7 से हरा दिया। तीसरे मैच में डीएवी पीजी कॉलेज ने वाणिज्य संकाय को 25-15 और 25-10 से हरा दिया। आयोजन सचिव डॉ रोबिन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।