सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students Aware at Motherland Public School and Shraddha Junior High School in varanasi

नई दिशा: कॅरिअर चुनने से पहले खुद का करें आकलन, रोज पढ़ें अखबार; विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 15 May 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: छात्र-छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और भविष्य चुनने से पहले खुद का आकलन करना जरूरी है, इसके लिए दो विद्यालयों में नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। 
 

Students Aware at Motherland Public School and Shraddha Junior High School in varanasi
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में नई दिशा कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के दो विद्यालयों मदरलैंड पब्लिक स्कूल और श्रद्धा जूनियर हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से प्रेरणादायक कार्यक्रम नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बताना था कि अपने दैनिक जीवन में अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और भविष्य चुनने से पहले खुद का आकलन करना जरूरी है। 

Trending Videos


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि पढ़ने और अंक लाने से ज्यादा जरूरी अच्छे से समझना है। कहा कि कॅरिअर चुनने से पहले अपना आकलन करें और रोज अखबार पढ़े। सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मदरलैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य वनीषा खन्ना ने बताया कि 12वीं के बाद सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को भविष्य चुनने में होती है। इसके लिए उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है। छात्रों को अपना आकलन कर रुचि के अनुसार विषय चुनना चाहिए। 



प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्रों को रोज अखबार पढ़ना चाहिए। इससे उनका सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है पठन-पाठन से लेखन शैली सुधरती है और शब्दकोष में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि अगर अंक ज्यादा नहीं भी आए और आप उक्त विषय को अच्छे से समझ गए हैं तो वह भविष्य में जरूर काम आएगा। छात्रों से कहा कि जो भी कॅरिअर चुनें, उसके स्पेशलिस्ट बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed