{"_id":"69cce3dae5b3849e4c04d049","slug":"surya-murder-case-second-accused-surrender-in-court-in-up-college-varanasi-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP College: सूर्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी को कोर्ट में सरेंडर, प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP College: सूर्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी को कोर्ट में सरेंडर, प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों ने दिया धरना
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में दूसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर, प्राचार्य को हटाने की मांग के लिए छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना दिया।
यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में दूसरे आरोपी अनुज सिंह मौर्य ने शिवपुर पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी चांदमारी के बसनी गांव का निवासी है और जेल भेजे गए मंजीत चौहान का साथी है। वह सूर्य की हत्या में नामजद था। उधर, प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर आंदोलित छात्र कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। शिवपुर पुलिस ने छात्रों को समझा रही है।
Trending Videos
शिवपुर थाना क्षेत्र के यूपी कॉलेज में 20 मार्च की सुबह क्लासरूम के बाहर बीएससी मैथ के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी कॉलेज के छात्र मंजीत चौहान को पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार किया था। मंजीत भी हत्या को अंजाम देने के बाद कचहरी स्थित अधिवक्ता के चैंबर में छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी, दो अप्रैल को अगली सुनवाई
सूर्य की हत्या में मंजीत के साथी अनुज सिंह मौर्य को नामजद किया गया था। शिवपुर पुलिस, एसओजी समेत छह टीमें अनुज सिंह मौर्य की तलाश में दबिश दे रही थी। इस बीच अनुज सिंह मौर्य ने एक अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में समर्पण कर दिया। शिवपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।