सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swindled of 16 Lakh Posing Seven Cunning Individuals Arrested in Chandauli Lured Victims fake gold

मदारी बनकर ठग लिए 16 लाख: चंदौली में तीन महिलाओं समेत सात शातिर अरेस्ट, 100 ग्राम सोने का दिया था लालच; FIR

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस ने कार्रवाई कर शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वे लोग नाबालिग लोगों से भी ठगी करवाते थे। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। वहीं, बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

Swindled of 16 Lakh Posing Seven Cunning Individuals Arrested in Chandauli Lured Victims fake gold
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जनपद की चकिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से ठगी करने वाले सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.80 लाख बरामद किए हैं। एसपी अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। 

Trending Videos


एएसपी ने बताया कि मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब थाना चकिया क्षेत्र के बरहुवां गांव स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा को गिरोह ने अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने पहले असली सोने के छोटे दाने देकर व्यापारी का विश्वास जीता। इसके बाद 100 ग्राम से अधिक सोना देने का लालच देकर 16 लाख रुपये ले लिए। जब व्यापारी ने पोटली खोली तो उसमें सोने की जगह नकली चमकदार धातु के टुकड़े निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ठगी का एहसास होते ही आरोपी महिलाओं और बच्चों के साथ मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चकिया पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे बेलावर गांव के पीछे पहाड़ी क्षेत्र से सभी सात आरोपियों को दबोच लिया गया। 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ठगी की गई रकम में से 15.80 लाख रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के रहने वाले घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं और मदारी बनकर विभिन्न इलाकों में घूमते हैं। ये लोग पहले छोटी मात्रा में असली सोना देकर भरोसा जीतते थे, फिर बड़ी रकम लेकर नकली सामान थमाकर फरार हो जाते थे। 

गिरोह लगातार स्थान बदलकर अलग-अलग क्षेत्रों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता था।पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में चकिया थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविन्द प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उडीसा, विष्णु प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उडीसा, दुखबन्धु पटरा निवासी दनकारीशाही टमका फारेस्ट ब्लाक कैझर धनकारीसाही जजापुर उडीसा, सन्तोषी प्रधान  निवासी दसमनिया जजापुर उडीसा, कंचन प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उडीसाख् सन्तोषी प्रधान निवासी दसमनिया जजापुर उडीसा और बोधई प्रधान निवासी वारागाडिया कोलिंग नगर जजापुर उडीसा हैं। एएसपी ने बताया कि इनपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed