सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The accused converted the teenager's religion and married her, and was arrested.

Varanasi News: किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी ने की शादी, गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The accused converted the teenager's religion and married her, and was arrested.
विज्ञापन
सेवापुरी। चार साल पहले अगवा किशोरी को जंसा पुलिस ने बुधवार को आरोपी रईस अहमद को राजातालाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया। किशोरी को अगवा कर रईस ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे शादी कर ली। गिरफ्तार आरोपी श्रावस्ती के भिनगा थाना क्षेत्र के पूरे गोकुल सिंह इटवरिया का निवासी है।
Trending Videos

30 दिसंबर 2021 को किशोरी के चाचा ने जंसा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय भतीजी के घर से लापता होने की तहरीर मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रईस अहमद ने अपहृता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के माध्यम से संपर्क स्थापित किया था। उसने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ नानपारा, बहराइच भगा ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कर लिया। आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह अपहृता के साथ लखनऊ स्थित रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला है। तभी राजातालाब ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed