काशी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली नई ट्रेन का सोमवार को जारी होगा शेड्यूल, 16 को पीएम मोदी करेंगे रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी-केवड़िया ट्रेन का नंबर 20903-20904 जारी होने और एलएचबी रैक आने के बाद अब शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा है। उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक ट्रेन का शेड्यूल आ जाएगा। ट्रेन साप्ताहिक रहेगी या फिर प्रतिदिन अप-डाउन करेगी यह अभी तय नहीं हो पाया है। इस स्पेशल ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे।
एलएचबी रैक में कुछ और अनुरक्षण कार्यों को यांत्रिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को परखा। बायो टायलेट, पावर कनेक्शन आदि कार्यों को पूरा किया गया। गूलर यार्ड में खड़े एलएचबी रैक का मंडल के उच्चाधिकारियों द्वारा रविवार को निरीक्षण कर तैयारियों को परखा भी जाएगा।
वाराणसी से गुजरात के केवड़िया स्टेशन तक चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को दिखाएंगे। इसके तहत वेस्टर्न व नॉर्दन रेलवे अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार को शेड्यूल जारी होने के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का भी दौरा वाराणसी में प्रस्तावित है।
उत्तर रेलवे के पीआरओ विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से शेड्यूल जारी होने के बाद ही कुछ तय हो सकेगा कि ट्रेन में बुकिंग कब से शुरू होगी। ट्रेन साप्ताहिक रहेगी या फिर प्रतिदिन चलेगी, यह सब शेड्यूल आने के बाद ही पता चलेगा। जल्द ही शेड्यूल आ जाएगा।

कमेंट
कमेंट X