सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The story of the SDM's wife is back in the news; the viral news on social media turns out to be misleading.

Varanasi News: एसडीएम पत्नी की कहानी फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली भ्रामक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The story of the SDM's wife is back in the news; the viral news on social media turns out to be misleading.
विज्ञापन
चिरईगांव। ब्लॉक चिरईगांव की रहने वाली एसडीएम ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पति आलोक के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली है। लखनऊ में पति के इंटरव्यू देने की खबर वायरल है। आलोक मौर्य ने खबर को भ्रामक बताया है। मोबाइल पर हुई बातचीत में आलोक ने बताया कि वह अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अब तक दो बार परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। हाल ही में वह निजी कार्य से लखनऊ गए थे, जिसे गलत तरीके से इंटरव्यू से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। ज्योति और उनके पति आजमगढ़ के बढ़हल निवासी आलोक पहले भी अपने वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। 2010 में दोनों का विवाह हुआ था। शादी के बाद ज्योति ने 2015 में एसडीएम बनी। नौकरी के बाद दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दंपती के बीच इतनी दूरियां बढ़ी कि कोर्ट में मामला चला गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article