सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused in theft at GST officer house arrested in police encounter in varanasi

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड विशाल एनकाउंटर में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा गया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: शिवपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान करोड़ों की चोरी का मुख्य आरोपी विशाल व उसका साथी गिरफ्तार हुआ। मुठभेड़ में गोली लगने से विशाल घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Two accused in theft at GST officer house arrested in police encounter in varanasi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी ताल के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से भाग रहे साथी को भी दौड़ाकर दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो पिछले दिनों जीएसटी अधिकारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का मुख्य आरोपी है। 



क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे शिवपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ऊंदी ताल के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस बल पर फायरिंग झोंक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मौत बनकर लौटी किस्मत: कुक और सिक्योरिटी गार्ड बनने रूस गए थे अजहरूद्दीन और रामचंद्र, ताबूत में हुई वापसी
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी विशाल के पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वहीं, मौके का फायदा उठाकर भाग रहे उसके साथी रोहित को शिवपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल विशाल को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर, पूछताछ में सामने आया कि पिछले दिनों शिवपुर थाना क्षेत्र में एक जीएसटी अधिकारी के आवास पर करोड़ों रुपये की बड़ी चोरी की घटना हुई थी। विशाल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। 

पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस, और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी के माल की बरामदगी और उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed