फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Two minute film narrates the pain of honor killing

मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल: दो मिनट की फिल्म से बयां की ऑनर किलिंग की व्यथा, आज दिखाई जाएंगी ये फिल्में

Sun, 15 Oct 2023 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 07:16 AM IST
सार

कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में चल रहे मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को देसी-विदेशी भाषाओं में 14 फिल्में दिखाईं गईं। राज सिसोदिया द्वारा निर्देशित फिल्म काश में समाज में घटित हो रही ऑनर कीलिंग जैसी घटना को बड़े ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया।

विज्ञापन
Two minute film narrates the pain of honor killing
मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो मिनट की फिल्म काश में तीन शाॅट और चार डाॅयलाग थे। कलाकारों ने इतनी ही देर में ही ऑनर किलिंग की व्यथा को बयां कर दिया। फिल्म में प्रेमी युगल में कुछ गुफ्तगू होती है, मरते वक्त लड़के ने कहा-चलो अगले जन्म में एक जात में पैदा होंगे, फिर लड़की ने कहा-मगर हैसियत एक नहीं हुई तो...।

विज्ञापन


कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में चल रहे मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को देसी-विदेशी भाषाओं में 14 फिल्में दिखाईं गईं। राज सिसोदिया द्वारा निर्देशित फिल्म काश में समाज में घटित हो रही ऑनर कीलिंग जैसी घटना को बड़े ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया। महोत्सव की शुरुआत फिल्म मुझे स्कूल नहीं जाना से हुई। हिंदी फिल्म द मर्चेंट ऑफ विनाशना में भोपाल त्रासदी से जोड़ते हुए जीवन के सत्य को प्रदर्शित किया गया। डायरेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि सुबह से शाम सात बजे तक लघु और फीचर फिल्में दिखाई गईं। हिंदी में फिल्म स्प्लैश, जून, श्रद्धा, ए लवली रिज्युम, अंग्रेजी व हिंदी में द ग्लास रिज, तमिल भाषा में फिल्म लाइट्स, ऐनी, मलयालम में उर्सला, अन्नेय, अक्कूस अल्लाह, फ्रेंच फिल्म हैंक्सिंग में भी जीवन से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया। अभिनेता मुकेश तिवारी, कन्नू प्रिया एवं फिल्म समीक्षक डॉ. कुमार विमलेंदु ने सवाल-जवाब के जरिये फिल्मों और अभिनय की बारीकियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


पूर्वांचल की सात फिल्में भी शामिल
महोत्सव में सात पूर्वांचल की फिल्में भी दिखाई जा रही हैं। श्रद्धा, लवली रिज्युम, टोटका, अनंत की ओर, चुप्पी, तेरी मेरी कहानी, टारजन शामिल हैं।

आज दिखाई जाएंगी ये फिल्में

महोत्सव में 15 अक्तूबर को फिल्म प्रवास (गुजराती), द फेश ऑफ द फेशलेस (हिंदी), वोमेन ऑन द हिल (हिंदी), मीटिंग अ माइलस्टोन (हिंदी), टीटू अंबानी (हिंदी), चिरभोग (मराठी), मांग्या (मराठी), व्यर्थ (मराठी), आज नकद कल उधार (हिंदी), शांथा वालयम (मलयालम), एक दो तीम चार(हिंदी), अ माइंड गेम( अंग्रेजी), आई एम नॉट डाउन(हिंदी), टाइम हंट (अंग्रेजी), पाहिजे जाटिचे (मराठी), परदेशी (हिंदी), टार्जन (हिंदी) दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed