सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Budget 2026 focuses on promoting water transport and Freight Corridor in Varanasi

Budget 2026: गंगा में बढ़ेगा जल परिवहन, पटना से सीधी कनेक्टिविटी, फ्रेट कॉरिडोर की भी सौगात

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: केंद्रीय बजट में वाराणसी में जल परिवहन को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया है। ऐसे में जल परिवहन को बढ़ावा तो मिलेगा ही जलमार्ग से होने वाले व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।
 

Union Budget 2026 focuses on promoting water transport and Freight Corridor in Varanasi
वाराणसी में बजट देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026-27 का बजट पेश किया। इसमें जिले को शिप रिपेयर फैसिलिटी सेंटर के साथ ही फ्रेट कॉरिडोर के लिए मिले बजट में इजाफा किया है। इससे वाराणसी में जल परिवहन को बढ़ावा तो मिलेगा ही जलमार्ग से होने वाले व्यापार को भी मजबूती मिलेगी।

Trending Videos


वित्त मंत्री ने बताया कि वाराणसी और पटना में अंतरदेशीय जलमार्गों के लिए एक आधुनिक जहाज मरम्मत प्रणाली स्थापित की जाएगी। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अंतरदेशीय जलमार्गों के विकास को बढ़ावा देना है। वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख शहरों में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि इससे जल परिवहन की दक्षता में भी सुधार होगा। अभी जलयानों की मरम्मत की सुविधा समुद्र तटीय क्षेत्रों में ही उपलब्ध है। गंगा किनारे पटना और वाराणसी ही देश के ऐसे दो शहर हैं जहां बड़े जहाजों की मरम्मत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Union Budget 2026: पहली बार काशी से पूर्वोत्तर की हाई स्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली और सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर

इसके अलावा वाराणसी में बनने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बजट को थोड़ा और बढ़ाया गया है। इसके निर्माण के बाद बंदरगाह को रेल लाइन और एनएच-7 व एनएच-2 से जोड़ा जाएगा। रेलवे के माध्यम से सामान टर्मिनल तक पहुंचाने के लिए जिवनाथपुर जंक्शन से टर्मिनल तक 6 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। 650 मीटर की दूरी पर स्थित एनएच-7 और एनएच-2 को भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे नई दिल्ली-हावड़ा रेल फ्रेट कॉरिडोर और फ्रेट विलेज का सीधा जुड़ाव हो सकेगा। फ्रेट विलेज के साथ ही लॉजिस्टिक्स पार्क भी बनाया जाना है। इस पर 34 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed