सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Budget 2026 proposes to develop 15 sites including Sarnath into experiential destinations in varanasi

Budget 2026: विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजेगी बुद्ध की उपदेशस्थली, यहां हर साल आते हैं 20 लाख पर्यटक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बुद्ध की उपदेशस्थली विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजेगी। वाराणसी स्थित सारनाथ में हर साल 20 लाख पर्यटक आते हैं। ऐसे में सारनाथ समेत 15 साइट्स एक्सपेरिएंशियल डेस्टिनेशन बनेंगे। बजट में 15 प्रमुख स्थलों की सूची में काशी का नाम शीर्ष पर है।

Union Budget 2026 proposes to develop 15 sites including Sarnath into experiential destinations in varanasi
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वाराणसी में सारनाथ स्थित पुरातात्विक संग्रहालय में हिंदू-देवी देवताओं की प्रतिमाओं और बुद्ध के अवशेष को संरक्षित किया जाएगा। 9वीं - 12वीं शताब्दी की मूर्तियां वर्तमान में कई जगहों से टूट चुकी हैं। रविवार को आम बजट में इसकी घोषणा हुई है। सारनाथ में हर साल करीब 20 लाख देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

Trending Videos


पुरातत्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में हर महीने यहां औसत एक लाख घरेलू और विदेशी पर्यटक बुद्ध के अवशेष और इन मूर्तियों को देखने आते हैं। सरकार ने देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को वाइब्रेंट कल्चरल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसमें वाराणसी का सारनाथ प्रमुखता से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Budget 2026: गंगा में बढ़ेगा जल परिवहन, पटना से सीधी कनेक्टिविटी, फ्रेट कॉरिडोर की भी सौगात

इन स्थलों पर अब केवल पुरानी इमारतें नहीं होंगी, बल्कि पर्यटकों के लिए क्यूरेटेड वॉकवे, डिजिटल स्टोरी टेलिंग और आधुनिक व्याख्या केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पर्यटकों को भारत के गौरवशाली इतिहास का सजीव अनुभव मिल सकेगा।

पर्यटन और ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा बनारस

इन मूर्तियों और धरोहरों के पास इससे संबंधित क्यू आर कोड भी लगाए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले पर्यटक एक क्लिक पर इसके बारे में जान सकेंगे। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक, वाराणसी, पुरी और तिरुपति जैसे शहरों को पर्यटन और ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। पर्यटन के क्षेत्र में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ने आईआईएम के सहयोग से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत जिले के 500 से अधिक गाइडों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी
सरकार के ओर से जारी बजट में इसकी घोषणा हुई है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -पावस प्रसून, सहायक निदेशक, भारत पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed