{"_id":"69804829254cd7593c027ec3","slug":"air-india-express-launched-direct-flight-from-varanasi-to-bangkok-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की सेवा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। यह फ्लाइट हर रविवार को जाएगी।
Flight
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वांचल और काशी वासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की खेप में रविवार को एक और उड़ान शामिल हुई। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
Trending Videos
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-215 प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:35 वजे वाराणसी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए रवाना होगी। इस सीधी उड़ान के शुरू होने से यात्रियों को अब अन्य शहरों के माध्यम से यात्रा करने की मजबूरी नहीं रहेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बैंकॉक से वाराणसी आने वाली वापसी उड़ान आईएक्स-216 भी प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी, जो रात्रि 21:35 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इससे थाईलैंड से आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्टेशन मैनेजर विक्रांत सिंह के अनुसार, बैंकॉक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से वाराणसी आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। इससे पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह उड़ान काशी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा 17 फरवरी से
वाराणसी और नवी मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अकासा एयर की ओर से दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा रही है। यह विमान 17 फरवरी से प्रतिदिन संचालित होगी। इस नई सेवा से पूर्वांचल को मुंबई महानगर क्षेत्र से सीधी और तेज हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 प्रतिदिन सुबह 06:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 09:20 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर रात्रि 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में कुत्ते का आतंक: एक गांव में 22 लोगों को काटा, चार बच्चों की हालत गंभीर; मचा हड़कंप
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 प्रतिदिन सुबह 06:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 09:20 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर रात्रि 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
