{"_id":"69805d2883e397ab2909cd6a","slug":"varanasi-news-today-accused-arrested-for-attempting-to-theft-in-atm-and-police-fir-in-fraud-case-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News Today: एटीएम में चोरी के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, 67 लाख की धोखाधड़ी समेत अन्य खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News Today: एटीएम में चोरी के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, 67 लाख की धोखाधड़ी समेत अन्य खबरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी कैंट पुलिस ने एटीएम में चोरी के इरादे से स्ट्रिप लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो मकानों के सौदे में 67 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में छह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पढ़ें- वाराणसी की अन्य खबरें
Varanasi Top News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नदेसर स्थित एसबीआई के एटीएम में स्ट्रिप लगाकर रुपये चोरी करने के आरोपी मोहनलाल विश्वकर्मा को कैंट पुलिस ने शनिवार की रात नदेसर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत अन्य जनपदों में कुल 9 प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के सागरपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार अंतरराज्यीय टप्पेबाज है।
Trending Videos
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी मोहनलाल विश्वकर्मा वाराणसी, प्रयागराज व अन्य जनपदों में प्लास्टिक की स्ट्रिप की सहायता से एटीएम से चोरी करता था। रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर राजनगर कॉलोनी निवासी हिटाची कंपनी में एससीई पद पर कार्यरत सत्येंद्र शर्मा को सूचना मिली कि नदेसर स्थित एसबीआई के एटीएम में किसी व्यक्ति ने प्लास्टिक की स्ट्रिप लगाई है। सत्येंद्र की सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची तो मोहन लाल भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और एटीएम से स्ट्रिप बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकानों के सौदे में 67 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, छह पर प्राथमिकी दर्ज
बाबर शहीद की गली में दो मकानों की बिक्री के नाम पर करीब 67.34 लाख की धोखाधड़ी मामला सामने आया है। मकान मालिक किशन सेठ ने राजेश कुमार सेठ, रत्ना देवी, हिमांशु सोनी, राजन सोनी, किरण सोनी और नेहा वर्मा पर साजिश के तहत फर्जी इकरारनामा तैयार कर रकम हड़पने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित किशन सेठ निवासी महेश नगर कॉलोनी जैतपुरा ने दो पुश्तैनी मकान जो बाबर शहीद की गली चौक में है उसका सौदा राजेश कुमार सेठ से किया था। दोनों मकानों का सौदा एक करोड़ 51 लाख रुपये तय हुआ। पहला मकान 27 अक्तूबर 2023 और दूसरा 28 नवंबर 2024 को बेचा गया।
किशन सेठ का कहना है कि सौदे के समय खरीदार पक्ष ने भरोसा दिलाया था कि पूरी रकम नियमानुसार अदा कर दी जाएगी। पीड़ित का आरोप है दोनों बैनामे में 83.66 लाख रुपये ही मिले। जबकि 67.34 लाख रुपये बकाया रहा। 28 नवंबर 2024 को एक नया नोटरी इकरारनामा हुआ जिसमें बकाया रकम के बदले चांदी देने की बात हुई, लेकिन आरोपी मुकर गए। आरोप है कि बकाया मांगने पर अब धमकी और गालीगलौज कर रहे हैं। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
ठेकेदार से 35 लाख, मशीनें हड़पने में आरोपी पार्टनर पर प्राथमिकी
साझेदारी में काम करने का झांसा देकर ठेकेदार से 35 लाख रुपये और मशीनें हड़प ली गईं। ट्रक को स्क्रैप कर बेचने और वाटर टैंकर, ट्रैक्टर को गायब करने के मामले में आरोपी पार्टनर सूर्य प्रकाश सिंह के खिलाफ बड़ागांव थाने में कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी मिथिलेश सिंह ने सिविल जज (जूडि) चतुर्थ की कोर्ट में आवेदन दिया कि कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने साझेदारी में काम करने का झांसा देकर धीरे-धीरे 35 लाख रुपये निवेश कराए। मेरी एचडीडी मशीन, डीजी साउंड मशीन, ट्रक व वाटर टैंकर, ट्रॉली-ट्रैक्टर लेकर कार्य कराया। 6 सितंबर 2024 को मशीनें सूर्यप्रकाश को दीं। उधार के तौर पर भी नकदी लेता गया। बाद में ट्रक को स्क्रैप कराकर बेच दिया। वाटर टैंकर, ट्रॉली-ट्रैक्टर भी गायब कर दिए। जब पैसे की मांग की तो टालता रहा। 18 महीने तक गुमराह किया और न ही पैसे, मशीनें लौटाईं। दबाव बनाया तो 13 नवंबर 2025 को आरोपी घर पर गालीगलौज की और असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी की विवेचना कराई जा रही है।
नाले में मिला मजदूर का शव
चौबेपर क्षेत्र के रौना कला–हड़ियाडीह गांव की सीमा पर रविवार की सुबह हेमंत कुमार (35) निवासी हड़ियाडीह का शव मिला। वह मुनारी बाजार में मजदूरी का करता था। परिजनों के अनुसार हेमंत काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
खाली प्लाट से सबमर्सिबल पंप चोरी
सिंहपुर स्थित एक खाली प्लाट से सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया। हृदयपुर निवासी मनोज कुमार पटेल ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

फर्जी दस्तावेज दिखाकर महिला से 38 लाख की ठगी
भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद नगर निवासी उषा सिंह से फर्जी दस्तावेज के आधार पर 38 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने मुंडेरा कटका अकबरपुर अंबेडकर नगर निवासी रणबहादुर यादव के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार अकबरपुर स्थित उनकी जमीन के विवाद को सुलझाने के नाम पर आरोपी उनसे मिला था। उसने जमीन से संबंधित कागजात दिखाए और सुलह कराने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ले लिए। ठगी की जानकारी होने पर रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
बड़ागांव थाना क्षेत्र के करोमा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पिंडरा तहसील के राजस्व विभाग के अवसानपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुशील कुमार श्रीवास्तव के अनुसार करोमा गांव स्थित 0.032 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। आरोप है कि गांव निवासी गुंजा देवी, विनोद शर्मा, रमेश कुमार यादव, सुदर्शन यादव और पूनम देवी ने उक्त सरकारी भूमि पर बार-बार कब्जा कर ले रहे हैं। कई बार पैमाइश कराकर उन्हें बेदखल भी किया गया, लेकिन दोबारा कब्जा कर लिया जा रहा हे। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर ली गई है।
इसे भी पढ़ें; UP: 'SC-ST एक्ट के खिलाफ सात फरवरी से आंदोलन...' शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान
मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट
लंका थाना क्षेत्र के भोगबीर निवासी विवेक सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू यादव, बिट्टू, प्रद्युम, रवि, माइकल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। विवेक सोनकर का आरोप है कि 28 जनवरी को वह भोगबीर से सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा था। उनका जुलूस नेवादा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारापीटा। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

अवैध गैस रिफिलिंग में दो नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
जंसा थाना क्षेत्र के नैपूरा गेट के शौर्य इंटर प्राइजेज की आड़ में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण का खाद्य एवं रसद विभाग ने बीते दिनों भंडाफोड़ किया। अब इस मामले में पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने दुकानदार अभिषेक मिश्र निवासी जलालपुर, नीरज कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। छापा मारने पर 12 घरेलू गैस सिलिंडर मिले थे।
आरोप है कि दुकानदार ने अधिकारियों से बहस की जांच नहीं होने दी थी। शटर बंद कर पीछे के रास्ते कुछ सिलिंडर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवा दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी के पहुंचने पर शटर खुलवाया तो गैस रिफिलिंग व भंडारण वाले 12 सिलिंडर मिले। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
युवती लापता, प्राथमिकी दर्ज
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने शनिवार की रात मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

रंगदारी की धमकी के आरोपी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
रंगदारी की धमकी देने के आरोपी गैंगस्टर व कपसेठी थाने के हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ राड को कपसेठी पुलिस ने रविवार को 24 घंटे के अंदर सिरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया। आरोपी कपसेठी थाना क्षेत्र के घोषिला निवासी पंकज सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट के अलावा भदोही, जौनपुर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत 12 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
कपसेठी थानाध्यक्ष सधुवन राम गौतम ने बताया कि घोसिला गांव निवासी अतुल सिंह और रोहित सिंह को रंगदारी के लिए धमकी दी गई और रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा। पीड़ितों ने पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पंकज सिंह रंगदारी के लिए परिजनों को भी धमकाता है। ऑडियो कॉल, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम से बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी। रोहित सिंह से 30 हजार की रंगदारी मांगी थी। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।
नागालैंड के पर्यटक का गुम पर्स पुलिस ने 30 मिनट में खोज निकाला
कोतवाली थाना क्षेत्र के काल भैरव मंदिर रोड पर रविवार को नागालैंड के पर्यटक एड्रियाना व डेनियल स्मिथ का पर्स कही गुम हो गया। काल भैरव चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय और आरक्षी उपेंद्र बहादुर सिंह ने 30 मिनट के अंदर सीसी कैमरे से पर्स को खोजा। पर्स में वीजा, पासपोर्ट, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड, क्रेडिट कार्ड अन्य कागजात थे।