सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case 2500 mobile numbers on SIT radar and 40 youths left Varanasi

Cough Syrup Case: एसआईटी के रडार पर 2500 मोबाइल नंबर, 40 युवकों ने छोड़ा बनारस; जांच में कई अहम खुलासे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में एसआईटी की जांच में परत-दर-परत नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एसआईटी ने कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार की है।

Cough Syrup Case 2500 mobile numbers on SIT radar and 40 youths left Varanasi
शुभम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में शैली ट्रेडर्स के साथ जुड़कर खरीद ब्रिकी करने वालों की सूची बहुत लंबी है। कमिश्नरेट की एसआईटी ने 2500 मोबाइल नंबर को रडार पर लिया है। पक्के महाल, मैदागिन, सप्तसागर दवा मंडी समेत आसपास के क्षेत्रों के 40 युवकों ने बनारस छोड़ दिया है। एसआईटी उनकी लोकेशन ट्रेस करवा रही है। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के कुछ पुराने छात्र नेता भी इसमें शामिल हैं।

Trending Videos


एसआईटी ने तैयार की सूची
शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल और उसके 75 हजार इनामी बेटे शुभम जायसवाल के संपर्क में रहने वालों की सूची एसआईटी ने तैयार की है। कमिश्नरेट की गठित एसआईटी की परत दर परत जांच में औसानगंज के रहने वाले पिता-पुत्र समेत उसके रिश्तेदारों की कफ सिरप की खरीद बिक्री में संलिप्तता उजागर हुई है। सबसे अधिक पक्के महाल के नव युवकों को कफ सिरप की तस्करी में शामिल किया गया। तीन साल के अंदर युवकों ने होटल, गेस्ट हाउस और प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय में अच्छा निवेश किया है। कोतवाली में कुछ युवकों से पूछताछ भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कफ सिरप: पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जब्त होगा पासपोर्ट; पांच अन्य पर होगी कार्रवाई

इन आरोपियों के खिलाफ जारी है गैर जमानती वारंट

सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग कॉलोनी निवासी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, खोजवा के दिवेश जायसवाल, सोनिया के अमित जायसवाल के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी है। शुभम के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी कमिश्नरेट पुलिस ने जारी कर रखा है। 

अधिकारियों के अनुसार, कफ सिरप के मामले में आरोपियों की संपत्ति जब्त हुई है। शुभम, भोला के करीबियों की संपत्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। तीन साल के अंदर कितनी अधिक संपत्तियां बनी हैं। यह संपत्तियां कैसे और कितनी बनाई गई है। आय के स्रोत भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed