{"_id":"6a3386df41be2351f50350f4","slug":"up-board-marksheets-will-be-available-next-week-checklists-have-reached-schools-in-varanasi-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का इंतजार खत्म: स्कूलों में पहुंची चेक लिस्ट, अगले सप्ताह छात्रों को मिलेगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का इंतजार खत्म: स्कूलों में पहुंची चेक लिस्ट, अगले सप्ताह छात्रों को मिलेगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे। अब इन छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। उनकी मार्कशीट अगले सप्ताह मिलेगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड के 75507 छात्रों को अब मार्कशीट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अगले हफ्ते मार्कशीट छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में चेक लिस्ट भेज दी गई है। चेक लिस्ट से डेटा मिलान के बाद रिपोर्ट बोर्ड भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से मार्कशीट जारी की जाएगी।
स्क्रूटनी की प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। इसके परिणाम जुलाई में घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें इंटरमीडिएट के 44186 और हाईस्कूल में 44177 ने परीक्षा दी। जबकि परीक्षा में इंटरमीडिएट में 35090 छात्र और हाईस्कूल के 40417 छात्रों ने सफलता हासिल की। बोर्ड की ओर से संशोधन के बाद मार्कशीट तैयार कर ली गई हैं। इसके पूर्व चेक लिस्ट सभी विद्यालयों को भेजी गई है।