सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Result Suryadeep from Kashi Tops Class 10 Sakshi Achieves Distinction in Class 12

UP Board Result: काशी के सूर्यदीप ने जिले में 10वीं में किया टॉप, 12वीं में साक्षी ने मारी बाजी; खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद वाराणसी सहित आसपास के जिलों में विद्यार्थियों ने अपने-अपने रोल नंबर ऑनलाइन चेक किया। 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होते ही उनके घरों में जश्न का माहाैल बन गया।

UP Board Result Suryadeep from Kashi Tops Class 10 Sakshi Achieves Distinction in Class 12
श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज पयागपुर में शत-प्रतिशत परीक्षा फल घोषित होने पर उत्साहित परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहर के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में सूर्यदीप प्रजापति (क्वींस इंटर काॅलेज, लहुराबीर) ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। उनके इस प्रदर्शन पर पिता रामबृक्ष और मां रानी देवी ने मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। 

Trending Videos




वहीं, इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय (प्यारी देवी इंटर काॅलेज, नेवादा, बनकट) ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। साक्षी की इस उपलब्धि पर पिता बृजेश और मां रितु ने बेटी को आशीर्वाद दिया। दोनों छात्रों की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईस्कूल के टॉप 10 में 22 लड़के हैं। जबकि इंटरमीडिएट के टॉप टेन में 12 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल की सूची में 10वें नंबर पर पांच और सातवें से नाैवें रेंक तक तीन-तीन परीक्षार्थी हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया। 

यूपी की लिस्ट में हाईस्कूल में 91.47 फीसदी के साथ बनारस को 25वां स्थान मिला है। जबकि इंटरमीडिएट में 79.41 फीसदी के साथ 48वें नंबर पर है। भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश और देश की सूची में बनारस का नाम दर्ज कराकर परीक्षार्थियों ने जिले का मान बढ़ाया है।

मिर्जापुर : जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में मां सावित्री बाई फुले आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगा सायर, दुबार कला की अंशी सिंह ने जिले में टाप व प्रदेश में हाईस्कूल में दसवीं पोजीशन हासिल किया है। उन्होंने 600 में से 577 अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज की साक्षी चौधरी ने इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 454 अंक हासिल किया है।

भदोही : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल और इंटर में होनहारों के बेहतर प्रदर्शन से जिला प्रदेश स्तर पर चमक गया। हाईस्कूल में जहां जिला सूबे में पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं इंटरमीडिएट में करीब 13 अंकों का सुधार कर 52 से 39 पर पहुंच गया। इस बार हाईस्कूल में 95.78 प्रतिशत सफलता रही, जबकि इंटर में 82.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च के दूसरे पखवारे में ही समाप्त हो गई थी। मूल्यांकन के बाद सभी की नजरें परीक्षा परिणाम पर ही टिकी रहीं। बृहस्पतिवार को रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अबकी बार शिक्षा विभाग को उम्मीद के हिसाब से परिणाम आया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की रैंकिग प्रदेश स्तर पर चमक गई। हाईस्कूल में पाचवें से पहले स्थान तो इंटर में 52वें से 39वें पर पहुंच गई।

2025 की परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 27 हजार 545 विद्यार्थियों में 26 हजार 234 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 25 हजार 129 सफल हुए। करीब एक हजार विद्यार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में कुल 28 हजार 143 में 26 हजार 769 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 22008 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जबकि करीब साढ़े चार हजार असफल हो गए। 2024 की बोर्ड परीक्षा की बात करें तो हाईस्कूल में पहली रैंक मिली थी जबकि इंटर में 33वें स्थान पर जिला था।

पीडीडीयू नगर : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ, जिसमें चंदौली जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष टॉप-10 सूची में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। टॉप टेन में कुल 13 छात्राएं ही शामिल हैं।

रेखा कुमारी ने 500 में से 466 अंक (93.20%) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दिव्या कुमारी और शिवांगी पटेल ने 456-456 अंक (91.20%) के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई। तीसरे स्थान पर अमृता मौर्य ने 455 अंक (91.00%) प्राप्त किए।

खुशबू कुमारी 452 अंक (90.40%) के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं नौशाबा इरफान और प्रिया मौर्य ने 445-445 अंक (89.00%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया। खुशी मौर्य ने 443 अंक (88.60%) के साथ अगला स्थान हासिल किया।तनिषा गुप्ता (442 अंक, 88.40%) और प्रियंका मौर्य (441 अंक, 88.20%) भी टॉप-10 में शामिल रहीं। इसके अलावा प्रियंका और नैन्सी यादव ने 440-440 अंक (88.00%) तथा अंजलि यादव ने 439 अंक (87.80%) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed