UP College Admission: यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए 58 दिन तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 19 मार्च से प्रक्रिया शुरू
Varanasi News: यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी। ऐसे में अभ्यर्थी 58 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विस्तार
यूपी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 58 दिन तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 19 मार्च से शुरू होकर आवेदन की प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल भी बनकर तैयार हो गया है। इसमें यूजी में सात, पीजी में 18 जबकि डिप्लोमा कोर्स में पांच कोर्स में इस साल दाखिला लिया जाएगा। यूपी कॉलेज में प्रवेश के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसा 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 16 मई से 31 मई तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।
कॉलेज की ओर से प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के बीच होगी। प्रवेश परीक्षाओं की फाइनल तिथि जल्द जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसलिंग होगी।
कॉलेज में स्नातक में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि, बीलिब और स्नातकोत्तर में एमए, एमएससी, एमकॉम, डिप्लोमा और कंप्यूटर के पांच कोर्स में दाखिले होंगे। कॉलेज के प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र भरने के साथ ही प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी प्रवेश परीक्षा पोर्टल से लेने को कहा है।
जरूरी जानकारी
ऑनलाइन आवेदन 19 मार्च से 15 मई तक आवेदन
विलंब शुल्क के साथ 16 मई से 31 मई तक
प्रवेश परीक्षा-जून के अंतिम सप्ताह/जुलाई का पहला सप्ताह
काउंसिलिंग जुलाई के पहले सप्ताह से 31 जुलाई तक
प्रवेश परीक्षा शुल्क
स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग – 850 रुपये
अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति – 750 डिप्लोमा पाठ्यक्रम
सभी वर्गों के लिए – 300 रुपये