सब्सक्राइब करें

UP College Murder: सूर्य की धड़कन चलती देख मंजीत ने दोबारा कनपटी पर मारीं दो गोलियां, छह घंटे में गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

Varanasi News: सूर्य की हत्या के आरोपी मंजीत को घटना के बाद छह घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंजीत ने सूर्य की धड़कन चलती देख दोबारा कनपटी पर नजदीक से दो गोलियां मारीं थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP College Student Murder Case Manjit fired two bullets into Surya head killing him in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी कॉलेज में क्लासरूम के सामने छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23 वर्ष) की शुक्रवार सुबह 11 बजे सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी मंजीत चौहान (24 वर्ष) यूपी कॉलेज का ही बीए सेकंड ईयर का छात्र है। जबकि मृतक सूर्य प्रताप बीएससी मैथ्स फोर्थ सेमेस्टर में था। मंजीत शर्ट की बांह मोड़कर कॉलेज आया था, जिस पर सूर्य प्रताप से उसकी बहस हुई थी। मंजीत की शिकायत पर प्राचार्य ने सूर्य प्रताप को बुलाकर डांटा था। इसी घटनाक्रम के कुछ देर बाद मंजीत ने सामाजिक विज्ञान संकाय के क्लासरूम के सामने सूर्य प्रताप को गोली मार दी। सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी मंजीत चौहान बरामदे में पिस्टल फेंककर भाग निकला। जिसे छह घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूर्य प्रताप सिंह के सिर और सीने में 4 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
UP College Student Murder Case Manjit fired two bullets into Surya head killing him in Varanasi
घटना से पहले आरोपी छात्र ने लगाई थी स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
कमर में पिस्टल खोंसकर कैंपस में आया था आरोपी
गाजीपुर के रामपुरमांझा थाना के दुबईठा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह यूपी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। शुक्रवार को यूपी कॉलेज में चल रही परीक्षा के बीच हत्या की नीयत से मंजीत चौहान कमर में पिस्टल खोंसकर कैंपस में दाखिल हुआ। उसकी कहीं चेकिंग नहीं की गई। प्रशासनिक भवन के बाहर लगभग 11 बजे सूर्य और मंजीत का आमना-सामना हुआ। 

इसे भी पढ़ें; UP: शर्ट की बांह मोड़ने को लेकर सूर्य से हुआ था विवाद, दो बार मंजीत की हुई थी पिटाई, सिर-सीने में मारी गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
UP College Student Murder Case Manjit fired two bullets into Surya head killing him in Varanasi
सूर्य को गोली मारता आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर ने हाथ-पैर जोड़े फिर भी नहीं पसीजा आरोपी का दिल
गाली-गलौज हुई तभी दौरान सामाजिक विज्ञान संकाय के कमरा नंबर-11 के बाहर एक प्रोफेसर के सामने मंजीत ने सूर्य प्रताप को गोली मार दी। सूर्य की जान बचाने के लिए एक प्रोफेसर ने मंजीत के हाथ-पैर जोड़े, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। उसके सिर पर मानो खून सवार था। ताबड़तोड़ सीने में दो गोलियां मारने के बाद मंजीत ने देखा कि औंधे मुंह फर्श पर गिरे सूर्य की धड़कन चल रही है, तो उसने दोबारा कनपटी के पास सटाकर गोली मार दी।
UP College Student Murder Case Manjit fired two bullets into Surya head killing him in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंककर भागा मंजीत
यह सुनिश्चित करने के बाद कि सूर्य की मौत हो चुकी है, मंजीत ने बरामदे के बाहर कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंकी और सामाजिक विज्ञान संकाय की पहली मंजिल की छत से कूदकर फरार हो गया। एलआईयू और क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि सूर्य और मंजीत दोनों कैंपस के बाहर रहते थे। 

इसे भी पढ़ें; UP News: पुलिस को देखते ही दुष्कर्म के आरोपी ने की फायरिंग, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; गिरफ्तार
विज्ञापन
UP College Student Murder Case Manjit fired two bullets into Surya head killing him in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच पहले से थी रंजिश
सूर्य प्रताप की हॉस्टल के छात्रों में अच्छी पैठ थी और वह अधिकतर समय वहीं बिताता था, जबकि मंजीत बाहरी लड़कों के साथ कैंपस में आता-जाता था। मंजीत हाथ में कड़ा पहनकर आता था, जिस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उसे कई बार चेतावनी दी थी। दोनों के बीच पहले से रंजिश थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed