सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Urban Development Minister Says Work Development Projects Must Be Visible on Ground

Varanasi News: नगर विकास मंत्री बोले- जमीन पर दिखें विकास परियोजनाओं के काम, विकसित शहर हो बनारस

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम एवं जलकल विभाग को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करना चाहिए। 

Urban Development Minister Says Work Development Projects Must Be Visible on Ground
विशेष वैन को हरी झंडी दिखा रवाना करते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने काशी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए और बनारस को एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए।

Trending Videos


मंत्री ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मंत्री ने आने वाले बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर की व्यवस्था और सुगमता दोनों में सुधार होगा। बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस होने पर भी नहीं काटा जाएगा। साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को अधिकतम 200 रुपये तक की रियायत प्रदान की जाएगी। मंत्री ने निर्देशित किया कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पूर्व अनिवार्य रूप से 5 चरणों में एसएमएस अलर्ट भेजे जाएं। 

प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीम
वाराणसी। जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को शहर में दो अत्याधुनिक ‘24×7 वैन’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। इन दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक टी एंड पी किट से सुसज्जित किया गया है। 

इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेंगे। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

24×7 आपातकालीन वैन के विस्तृत और प्रमुख कार्य

  • एचटी रखरखाव एवं ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन - हाइटेंशन लाइनों का मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सुधार, आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर व क्रॉस आर्म को तुरंत बदलना।
  • भूमिगत एवं एबी केबल फॉल्ट सुधार - अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से भूमिगत केबलों में आए फॉल्ट का त्वरित पता लगाना। साथ ही, जर्जर व खराब एबी केबल और क्षतिग्रस्त कंडक्टर को समय पर बदलना।
  • विद्युत खंभों का रखरखाव - प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण टूटे या झुके हुए खंभों को सीधा करना या उन्हें तत्काल बदलना।
  • पेड़ों की छंटाई एवं लाइन क्लीयरेंस - ओवरहेड लाइनों को सुरक्षित और बाधा मुक्त रखने के लिए पेड़ों की डालियों की छंटाई करना, ताकि शॉर्ट-सर्किट का खतरा न रहे।
  • नियमित सर्वेक्षण - केवल ब्रेकडाउन ही नहीं, बल्कि विद्युत लाइनों का नियमित सर्वे कर संभावित फॉल्ट्स को पहले ही दूर करना।
  • त्वरित आपातकालीन सेवा - किसी भी क्षेत्र में बिजली बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंचना और फॉल्ट को दूर कर जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed