सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi became second hottest city in UP with mercury reaching close to 40 degrees

Varanasi Weather: मार्च में ही 40 डिग्री के करीब पहुंचा काशी का पारा, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बना बनारस

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी जिले में मार्च में ही पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं सोमवार को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस बन गया। इस दौरान हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही।

Varanasi became second hottest city in UP with mercury reaching close to 40 degrees
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बनारस का पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है और तापमान मार्च में ही 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सोमवार को 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। 40 डिग्री के साथ प्रयागराज पहले स्थान पर रहा। सोमवार को कड़ी धूप के चलते बनारस का पारा सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Trending Videos


हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में आज बारिश और बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं काशी के आसपास के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की मार्च की तीसरी शाखा के कारण 31 मार्च को कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके बाद गर्मी की रफ्तार बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed