फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Army personnel son drowns while bathing Markandeya Mahadev Ghat body recovered

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव घाट पर स्नान के दौरान सैन्य कर्मी का बेटा डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव; कोहराम

Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

Varanasi News: कैथी स्थित गंगा में युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने घंटे प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता सेना में हैं।

विज्ञापन
Varanasi News Army personnel son drowns while bathing Markandeya Mahadev Ghat body recovered
मार्कंडेय घाट पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोलापुर निवासी वैभव गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था। दर्शन के बाद दोनों सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान वैभव का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद मित्र ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में समा चुका था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे वैभव का शव गंगा से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही मृतक की मां उर्मिला गुप्ता मौके पर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वैभव के पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। वैभव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके बाद एक बहन और सबसे छोटा भाई विराट गुप्ता है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि स्नान के दौरान युवक का पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले स्थानीय गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्कण्डेय महादेव घाट पर पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रशिक्षित लाइफगार्ड की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed