{"_id":"69e1de3b9135b6e440003e15","slug":"varanasi-news-of-two-organizations-face-off-over-posters-and-flags-blockade-staged-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पोस्टर और झंडे के लिए दो संगठन आए आमने-सामने, किया चक्काजाम; पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पोस्टर और झंडे के लिए दो संगठन आए आमने-सामने, किया चक्काजाम; पुलिस के छूटे पसीने
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में डॉ. आंबेडकर के पोस्टर और झंडे के लिए दो संगठन आमने-सामने आ गए। इस दौरान लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी क्षेत्र में नेहिया गांव में डॉ. आंबेडकर के पोस्टर और झंडे को लेकर दो संगठन आमने-सामने हो गए। झंडा जलाने से खफा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
Trending Videos
पुलिस ने किसी तरह समझा कर मामले को शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ संबंधित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेहिया गांव में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बटुक भैरव धाम जाने वाले गेट के ऊपर कुछ लोगों ने आंबेडकर का झंडा लगाया था। अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष को नियंत्रित किया।
इसे भी पढ़ें; मां की आखिरी झलक भी नसीब नहीं: फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत, बेटी ने वीडियो कॉल पर देखा शव
एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच ने दोनों पक्षों को समझाकर गेट से झंडा हटवाया और स्थिति को शांत कराया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। माहौल खराब करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

कमेंट
कमेंट X