सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Psychologist Offers Tips Become Specialist in Your Chosen Career Understanding

Varanasi News: मनोवैज्ञानिक ने दिए टिप्स- जो कॅरिअर चुनें उसके स्पेशलिस्ट बनें, पढ़ने से ज्यादा समझना जरूरी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। इसमें मनोवैज्ञानिक डाॅ. जितेंद्र ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। उन्होंने पढ़ाई को आसान बनाने की भी खास जानकारियां दीं।

Varanasi News Psychologist Offers Tips Become Specialist in Your Chosen Career Understanding
कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम नई दिशा भविष्य की ओर पहला कदम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 530 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बताना था कि भविष्य की सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं करती। मुख्य अतिथि मनोवैज्ञानिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ने और अंक लाने से ज्यादा जरूरी अच्छे से समझना है। उन्होंने कहा कि छात्रों से कहा कि जो भी कॅरिअर चुनें, उसके स्पेशलिस्ट बनें। 

Trending Videos


जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा से जुड़े तनाव, उसके लक्षण और तनाव मुक्त रहने के तरीकों पर चर्चा की। कहा कि परीक्षा के दिनों में मन को शांत और संतुलित रखना जरूरी है। इसके लिए छात्र नियमित दिनचर्या बनाकर पढ़ाई करें और माता-पिता बच्चों को भावनात्मक सहयोग दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों पर दें ध्यान 
डाॅ. जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को अध्ययन का टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों पर समान ध्यान देना चाहिए। जो विषय कठिन महसूस हों, उन पर थोड़ा अधिक समय दें और पढ़ाई के बीच पर्याप्त अंतराल रखें। संतुलित आहार लेने, रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करने और अध्ययन के दौरान अनुकूल माहौल बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के बाद छात्रों को प्रश्नपत्र ध्यानपूर्वक पढ़ने, समयबद्ध तरीके से उत्तर लिखने और सरल प्रश्नों से शुरुआत करने की भी सलाह दी गई। काॅलेज की प्रधानाचार्य आनंद प्रभा सिंह ने भी छात्राओं को परीक्षा में तनाव न लेकर अपने ऊपर विश्वास रख तैयारी करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed