{"_id":"6a96e12afa35e503fa074748","slug":"varanasi-police-arrested-three-members-of-an-interstate-gang-of-thieves-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार लाख रुपये का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार लाख रुपये का माल बरामद
Tue, 01 Sep 2026 07:59 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:59 PM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट की लंका और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार लाख रुपये का माल बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन आरोपियों को लंका और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात रविंद्रपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक स्कूटी, सफेद धातु की दो सिल्ली और 50000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भगवानपुर निवासी समीर सोनकर, नगवा निवासी करन सोनकर और बिहार के रोहतास विक्रमगंज का मूल निवासी और वर्तमान में भगवानपुर का रहने वाला हिमांशु गिरी है।
विज्ञापन
लंका और भेलूपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज कई चोरी के मामलों में यह तीनों वांछित थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशा करने के लिए चोरी करते थे। जुलाई और अगस्त महीने में भागवत धाम कॉलोनी, श्यामनगर कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी और जानकी नगर कॉलोनी में चोरी की वारदातें कबूल कीं। चोरी के चांदी के आभूषण को पिघलवाकर सिल्ली बनवाते थे।
विज्ञापन
लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि चोरी के आभूषण खरीदने वाले सर्राफ के भूमिका की भी जांच करवाई जा रही है। समीर सोनकर पर 20, करन सोनकर पर 6 और हिमांशु गिरी पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में चोरी, लूट और आर्म्स के तहत मामले शामिल हैं।