सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News Agniveer and Jwala teams emerged as winners in basketball competition

खेल की खबरें: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अग्नीवीर और ज्वाला की टीम बनी विजेता, पीएम की उपलब्धि पर मनाया जश्न

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 12 Jun 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। वहीं साइकिलिंग लीग में 600 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पढ़िए- वाराणसी में खेल की अन्य खबरें   

Varanasi Sports News Agniveer and Jwala teams emerged as winners in basketball competition
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रादेशिक स्कूली स्पर्धा खेल चुके रुद्र के 10 अंक पर भारी पड़े प्रशिक्षु रितेश के 12 अंक


खेल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राइजिंग स्टार बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रादेशिक स्कूली खेलों के प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके रुद्र राय ने शौर्य टीम के लिए 10 अंक बटोरे लेकिन सिगरा के प्रशिक्षु रितेश ने 12 अंक स्कोर कर अग्निवीर की टीम को जीत दिलाई। बालिका वर्ग में ज्वाला की टीम ने तेजस्वनी की टीम को हरा दिया। उद्घाटन मैच अग्नीवीर और शौर्य की टीम के बीच खेला गया। अग्नीवीर की टीम ने शौर्य को 35-31 के स्कोर से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक 12 अंक स्ट्राइकर रितेश सिंह ने बनाए जबकि टीम के खिलाड़ी नागवेंद्र यादव ने पांच अंक स्कोर किया। शौर्य टीम की ओर से रुद्र राय ने अकेले 10 अंक स्कोर किए। बालिका वर्ग के पहले मैच में ज्वाला की टीम ने तेजस्वनी को 27-16 से हरा दिया। इसमें ज्वाला टीम की ओर से खुशी पटेल ने 8, तेजस्वनी की ओर से आकांक्षा पटेल ने 6 अंक स्कोर किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। संचालन बास्केटबॉल कोच आशीष दुबे ने किया। स्कोरिंग दिव्यंम सिंह, विश्वजीत मिश्रा, विनाय शुक्ला, अभिषेक सिंह, रेफरी की भूमिका मुकेश यादव और आशीश यादव ने निभााई। 

गंगापुर की टीम दूसरे हाफ में दो गोल से जीती
गंगापुर हॉकी एकेडमी की ओर से बृहस्पतिवार शाम इंटर कॉलेज मैदान पर 9-ए-साइड हॉकी खेली गई। मुख्य अतिथि डॉ. विपिन बिहारी ने टॉस कराकर खेल शुरू कराया। उद्घाटन मैच गंगापुर हॉकी एकेडमी बनाम श्रीहरि क्लीनिक गंगापुर के बीच खेला गया। इसमें गंगापुर हॉकी एकेडमी की टीम 2-1 से जीतने में कामयाब रही। मैच का पहला गोल श्रीहरि क्लीनिक के फॉर्वर्ड खिलाड़ी आकाश ने पहले हाफ के 17वें मिनट में किया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही गंगापुर की टीम ने रणनीति में बदलाव किया और मिडफील्डर कौशल राजभर को फॉर्वर्ड पोजीशन से खेलने के लिए मैच में उतारा। कौशल राजभर ने दूसरे हाफ के 8वें और 19वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी। बालिका वर्ग में गंगापुर हॉकी एकेडमी ने डीह डेंजरस को 3-2 से हरा दिया। गंगापुर हॉकी एकेडमी की ओर से अनन्या यादव ने दो गोल और अनुपमा ने एक गोल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्मिता साइकिलिंग लीग में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग लीग बृहस्पतिवार को परमानंदपुर में हुई। तीन आयुवर्ग में हुई प्रतियोगिता में नौ खेलों के 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मानसी यादव, नंदनी श्रीवास्तव और पीहू पाल ने पहला स्थान हासिल कर पदक जीते। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराई गई। लीग में क्रमशः सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। लीग के सब जूनियर बालिका वर्ग में पायल यादव ने रजत और साक्षी गौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्रेया पटेल को रजत और नंदनी विश्वकर्मा को कांस्य पदक मिला। सीनियर वर्ग में पायल प्रजापति को रजत और प्राची को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। ओपन फॉर ऑल साइक्लिंग में समीर प्रजापति, शुभम पटेल और ईशांत कुमार पटेल ने अपने-अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह ने रेस को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


बीएचयू में योगाभ्यास शिविर का आगाज
आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान पद 10 दिवसीय योगाभ्यास शिविरि लगाई गई है। इस शिविर के पहले दिन करीब 200 युवाओं ने योगाभ्यास किया। योग गुरु कुश पांडेय ने योग की अलग-अलग आसनों के बारे में जानकारी दी। 10 दिवसीय योग शिविर का समापन विश्व योग दिवस 21 जून को संपन्न होगा। इस अवसर पर विनय सिंह, सत्यम त्रिपाठी, अभिगौरव सिंह मौजूद रहे।  



खिलाड़ियों ने पीएम मोदी की उपलब्धि पर मनाया जश्न
वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में जश्न मनाया। राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक, प्रीति पटेल, स्नेहा चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की खेलो इंडिया योजना का खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिल रहा है। वाराणसी में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी का लाभ खिलाड़ियों को इस साल से मिलने लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed