सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ved Kumar Singh became the district president of the Secondary Teachers' Association, Ajay Tripathi became the general secretary

Varanasi News: वेद कुमार सिंह अध्यक्ष बने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, अजय त्रिपाठी महामंत्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ved Kumar Singh became the district president of the Secondary Teachers' Association, Ajay Tripathi became the general secretary
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन और शैक्षिक समस्याओं को लेकर भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशियालाइन में सभा हुई। सभा में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें वेद कुमार सिंह को वाराणसी का जिलाध्यक्ष, अजय त्रिपाठी को महामंत्री, महेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष व सुरेश यादव आय व्यय निरीक्षक चुने गए।
Trending Videos

नई कार्यकारिणी में गिरीश कुमार सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णानंद राय, श्रीराम कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार राय, दुर्गा प्रसाद सिंह, जयप्रकाश, सुलाब सिंह बनाए गए। कार्यकारिणी के सदस्यों में विवेक सिंह, अमलेंद्र कुमार शर्मा, विमल त्रिपाठी, कृष्णकांत पांडे, हरिशंकर यादव, सर्वेश पांडे, शिवपूजन सिंह, सुरेश चौरसिया, संतोष मौर्या, सत्येंद्र सिंह, रामदुलार सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार आदि चुने गए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। रेवती रमण शर्मा, डॉ. समीर कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, डाॅ. निर्भय नारायण राय, जयप्रकाश सिंह, गिरीश कुमार सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता दिनेश कुमार तिवारी ने की। संचालन अजय कुमार रेड्डी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed