फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water sample collected at Banaras Railway Station in the presence of the DRM.

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन पर डीआरएम की मौजूदगी में लिया पानी का सैंपल

Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water sample collected at Banaras Railway Station in the presence of the DRM.
वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने क्लोरीन की मात्रा और ई-कोलीफार्म बैक्टीरिया की जांच के लिए किट से पानी का सैंपल लिया। डीआरएम ने अधिकारियों से पेयजल की नियमित जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन और जांच रिपोर्ट जारी करने की बात कही। डीआरएम ने कहा कि रेल यात्रियों को शुद्ध, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भारतीय रेलवे की प्राथमिकता में है। स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित ‘यूनिफॉर्म ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी प्रोटोकॉल’ के तहत पेयजल की नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। उन्होंने टंकियों की आंतरिक और बाहरी स्वच्छता, ढक्कन की स्थिति, आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की निगरानी करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article