फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Fog continues New Vande Bharat delayed by eleven and a half hours, six planes also arrived late

कोहरे का कहर जारी: नई वंदे भारत साढ़े ग्यारह घंटे लेट, छह विमान भी देर से पहुंचे; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 10 Jan 2024 11:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

कोहरे का कहर अभी भी जारी है जिसका सीधा असर ट्रेनों और फ्लाइट पर पड़ रहा है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट 2.17 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट ढाई घंटे विलंब रही।

विज्ञापन
Weather Fog continues New Vande Bharat delayed by eleven and a half hours, six planes also arrived late
कोहरे का कहर जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे की वजह से मंगलवार को उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें घंटों लेट रहीं। वहीं, कई विमान भी विलंब रहे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट 2.17 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट ढाई घंटे विलंब रही। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू की फ्लाइट 1.48 घंटे, इंडिगो की कोलकाता की फ्लाइट 1.45 घंटे व दिल्ली की 1.45 घंटे और एयर इंडिया की मुंबई की फ्लाइट 45 मिनट विलंब रही।

विज्ञापन

उधर, यही हाल ट्रेनों का भी रहा। नई वंदे भारत 11.30 घंटे देरी से बनारसी पहुंची। सोमवार की रात 11 बजे बनारसी पहुंचने वाले वंदे भारत मंगलवार को सुबह 11.30 बजे आई। वहीं, मंगलवार दोपहर नई दिल्ली से आने वाली पुरानी वंदेभारत एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से यानी शाम पांच बजे कैंट पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस सात घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस छह घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 5.40 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, दादर-बलिया स्पेशल 4.40 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता 4.20 घंटे, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 3.45 घंटे व दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 3.20 घंटे समेत नई दिल्ली से बनारस आने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7.25 घंटे और शिवगंगा एक्सप्रेस सात घंटे लेट पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed