Varanasi News: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, मालवीय पुल की रेलिंग से गंगा में लगाई छलांग; मौत
Varanasi News: युवक पहले मालवीय पुल की रेलिंग पर चढ़ा फिर थोड़ी देर के बाद गंगा में कूद गया। एनडीआरएफ की टीम ने उसे पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर बृहस्पतिवार को उस समय चलती गाड़ियां थम गईं, जब एक विक्षिप्त युवक पुल के ऊपरी गडर पर चढ़ गया। युवक को इस हालत में देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुल पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई। सूचना पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को भी बुलाया गया।
पुल की गडर पर चढ़ा युवक काफी देर तक पुल के ऊपर ही रहा। इस बीच एक राहगीर ने हिम्मत दिखाई और गडर पर चढ़कर युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक हाथापाई करने लगा। इस दौरान अचानक वह पुल से गंगा में कूद गया।
नीचे पहले से मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा के अनुसार, मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.