UP: सूदखोर दोस्त के उत्पीड़न से युवक ने की खुदकुशी का प्रयास, 15 लाख रुपये हड़पे; मां ने दर्ज कराई FIR
वाराणसी में सूदखोर दोस्त के कथित उत्पीड़न से परेशान युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया। आरोप है कि युवक से करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में युवक की मां ने चौक थाने में बेटे के दोस्त समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: चौक थाना क्षेत्र में शाश्वत कसेरा ने सूदखोर दोस्त अंकित के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। शाश्वत की मां सरिता देवी ने बेटे के दोस्त अंकित मिश्रा और उसके अज्ञात साथियों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के मामले में चौक थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
मां सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे शाश्वत ने अंकित मिश्रा से 50000 रुपये ब्याज पर लिए थे। अंकित ने गलत तरीके से ब्याज बढ़ाकर 2,30,000 रुपये कर दिया। कर्ज और मानसिक दबाव के कारण शाश्वत ने 9 जुलाई को अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। होश में आने पर शाश्वत ने बताया कि आरोपी ने ब्याज वसूली के नाम पर उनके घर से सोने के आभूषण ले लिए। आरोपी ने सादे कागज, स्टांप पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा के सात हस्ताक्षरित चेक भी रख लिए।
आरोपी अंकित मिश्रा ने शाश्वत के बीसी के 6 लाख रुपये हड़प लिए। शाश्वत की आईडी पर 19000 रुपये डाउन पेमेंट करवाकर एक वाहन फाइनेंस कराया। बाद में इस वाहन को गैर-कानूनी ढंग से जब्त कर लिया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने नया बीसी बनाकर 5 लाख रुपये और हड़पने की साजिश रची है। परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। चाैक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
सरिता देवी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी लगातार गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 13 जुलाई को स्थानीय चौक थाने में शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और टालमटोल करती रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई तो प्राथमिकी दर्ज की है।