{"_id":"6a85e7fc1fd65fc6da03b7ba","slug":"umashankar-singh-live-in-hearts-massive-crowd-gathers-pay-tribute-mp-ravi-kishan-and-actor-pawan-pay-homage-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलों में रहेंगे उमाशंकर सिंह: श्रद्धांजलि को उमड़ा जनसैलाब, सांसद रवि किशन, एक्टर पवन ने किया नमन; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलों में रहेंगे उमाशंकर सिंह: श्रद्धांजलि को उमड़ा जनसैलाब, सांसद रवि किशन, एक्टर पवन ने किया नमन; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:59 PM IST
सार
पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए खनवर में बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। सांसद रवि किशन और अभिनेता पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि उमाशंकर सिंह अपने सामाजिक कार्यों और व्यवहार के कारण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 10
उमाशंकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रसड़ा के पूर्व बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को खनवर स्थित आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। खास से लेकर आम जनता तक, सभी ने पंक्तिबद्ध होकर अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल पूरी तरह गमगीन था और हर शख्स की आंखें नम थीं। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। आम जनता से लेकर हर दल के जनप्रतिनिधि पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
सुबह होते ही खनवर के रास्तों पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी। गांव-गांव से लोग बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में महिलाएं सबसे आगे रहीं। पूरी व्यवस्था का संचालन विधायक के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह और अनुज रमेश सिंह स्वयं कर रहे थे।
2 of 10
सांसद रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : संवाद
3 किमी पहले लगा बैरियर
इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खनवर से करीब 3 किलोमीटर पहले नगरा-रसड़ा मार्ग पर बैरियर लगाया गया था। वहां से लोगों को पैदल और बसों के माध्यम से आवास तक लाया जा रहा था। गेस्ट हाउस के मुख्य गेट पर ग्राम प्रधान अजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत के लिए लोगों की कतार लगी थी। हर आने वाले को पानी और बैठने की व्यवस्था की गई थी।
3 of 10
एक्टर पवन सिंह की भी रही उपस्थिति।
- फोटो : संवाद
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी खनवर पहुंचे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संजय उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, बसपा नेता दिनेश चंद्रा ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- फोटो : संवाद
अयोध्या से पहुंचा रामरथ, सेवा रही निशुल्क
रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में दूर-दूर से पहुंच रहे लोगों की सुविधा के लिए अयोध्या से आधा दर्जन रामरथ खनवर पहुंचे। इन रामरथों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क कार्यक्रम स्थल तक लाया और ले जाया गया। बुधवार को खनवर में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में परेशानी न हो, इसके लिए अयोध्या से विशेष रूप से सजाए गए रामरथ मंगवाए गए थे।पूरी सेवा निःशुल्क रखी गई थी। रामरथों पर श्रीराम के चित्र और धार्मिक ध्वज लगे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान ये रामरथ दिनभर खनवर से बैरियर तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
5 of 10
नमन करने को उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : संवाद
उमाशंकर सिंह को लेखपाल संघ ने दी श्रद्धांजलि
रसड़ा क्षेत्र के कमतैला स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार की रात लेखपाल संघ की ओर से दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, कामेश्वर सिंह डब्लू, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।