फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Accident Speeding car rams into auto-rickshaw drags 20 meters two youths die while screaming

UP Accident: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा; चीखते हुए दो युवकों की निकली जान

Wed, 19 Aug 2026 10:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 19 Aug 2026 10:14 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली के कटसिला हाईवे पर सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
UP Accident Speeding car rams into auto-rickshaw drags 20 meters two youths die while screaming
अस्पताल में रखी युवक की लाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात 12 बजे तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




वाराणसी की ओर से एक कार बिहार की तरफ जा रही थी। कटसिला गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सामने जा रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में डाक बंगला वार्ड नंबर-5 निवासी टिंकू पासवान (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सकलडीहा निवासी तुलसी (27) को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में कैली रोड निवासी निक्कू राय (23) गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

टक्कर के बाद कार समेत चालक फरार
हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका। वह कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही फरार कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार किस दिशा में गई और उसकी पहचान किस प्रकार की जा सकती है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

जानवर को बचाने में हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह सड़क पर अचानक जानवर का आ जाना बताई जा रही है। जानवर को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ऑटो से जा टकराई। हालांकि पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। सीओ सदर नामवेंद्र ने बताया कि कटसिला के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल युवक का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed