फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मां का संस्कार करने आए, मांगे 12 हजार', काशी में हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवदाह, इन इलाकों में जलभराव

Wed, 19 Aug 2026 11:35 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 19 Aug 2026 11:35 AM IST
सार

वाराणसी में हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवदाह हो रही है। 19 इलाकों में जलभराव हो गया है। मणिकर्णिका से दूसरे घाटों का रास्ता बंद हो चुका है। बाबा मसाननाथ का आधा मंदिर जलमग्न हो गया है। गंगा का पानी ऊपर चढ़ने से लकड़ियां गीली हो गईं हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Floods Update 19 Areas Waterlogged, Cremations Shift to Ghat Lanes Amid Rising Ganga-Varuna
Varanasi Floods - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
काशी में गंगा-वरुणा का उफान अब डराने लगा है। 19 इलाकों में जलभराव हो गया है। मंगलवार को बारिश के बाद शहर में 2 घंटे तक जाम लग गया। सोमवार से महाश्मशान मणिकर्णिका घाट की छत पर और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। 


लकड़ियां गीली होने से मुखाग्नि में समय भी लग रहा है। जगह कम होने से परिजनों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। नौका संचालन ठप है। पूरा नमो घाट और दोनों नमस्ते मुद्रा का आधार भाग गंगा में डूब गया। हर घंटे चार सेंटीमीटर प्रति की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है। 88 घाटों का संपर्क टूट गया है। 

 
Varanasi Floods Update 19 Areas Waterlogged, Cremations Shift to Ghat Lanes Amid Rising Ganga-Varuna
वाराणसी में बारिश के बीच ऐसे जाते दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम सात बजे तक जलस्तर 67.14 मीटर दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले रविवार की रात 63.56 मीटर था। सोमवार को गंगा का जलस्तर 66.28 मीटर था। अब गंगा चेतावनी बिंदु से सिर्फ तीन मीटर ही दूर रह गई है। गंगा आरती स्थल पांच मीटर तक पीछे खिसका दिया गया है।
Varanasi Floods Update 19 Areas Waterlogged, Cremations Shift to Ghat Lanes Amid Rising Ganga-Varuna
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नमो घाट के सीढ़ियों तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
मसाननाथ का आधा मंदिर डूबा
मणिकर्णिका से दूसरे घाटों का रास्ता बंद हो चुका है। बाबा मसाननाथ का आधा मंदिर जलमग्न हो गया है। गंगा का पानी ऊपर चढ़ने से लकड़ियां गीली हो गईं हैं। जिससे शवों के जलने में लगने वाला समय भी बढ़ चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Floods Update 19 Areas Waterlogged, Cremations Shift to Ghat Lanes Amid Rising Ganga-Varuna
अस्सी घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
लकड़ी व्यवसायी अखिलेश यादव ने कहा कि छत पर शव यात्रियों के साथ ही कई देखने-घूमने और फोटो खींचने वाले भी पहुंच जाते हैं, जिससे छत पर जगह कम पड़ जा रही है। सिंधिया घाट पर रत्नेश्वर महादेव मंदिर और दत्रात्रेय चरण पादुका मंदिर अखाड़ा गंगा में समा चुका है।
विज्ञापन
Varanasi Floods Update 19 Areas Waterlogged, Cremations Shift to Ghat Lanes Amid Rising Ganga-Varuna
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
मां का शव फूंकने आए, आरोप- मांगे 10-12 हजार रुपये
हरिश्चंद्र घाट की गलियों में मलबा और गंदगी होने के चलते शवदाह में दिक्कत आ रही है। हरिश्चंद्र घाट पर मां की अंत्येष्टि करने आए कैमूर के जसराम ने कहा कि काफी देर तक शव फूंकने की जगह नहीं मिली। कुछ लोगों ने 10 से 12 हजार की मांग कर डाली, ये भी कहा कि नहीं तो लाश वापस लेकर चले जाओ। बाबतपुर एयरपोर्ट के मेन गेट से अंदर जाने वाले पर पानी भरा रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed